
Mumbai , 13 सितंबर . गणेशोत्सव के दौरान Mumbai और आसपास के इलाकों से कोंकण स्थित अपने गृहनगर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष मुफ्त ट्रेन सेवा शुरू की गई है. Maharashtra के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने इस पहल को कोंकणवासियों की सेवा का हिस्सा बताया.
Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस बार ‘मोदी एक्सप्रेस’ के नाम से ट्रेन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है और यह इस पहल की दूसरी ट्रेन है. पहली ट्रेन 11 तारीख को रवाना की गई थी.
नितेश राणे ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से कोंकण के लोगों की सेवा के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले 100 बसों की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन अब लोगों को उनके गांवों तक पहुंचाने के लिए ट्रेन सेवा भी शुरू की गई है. उनके मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग गणेशोत्सव के लिए अपने गांव लौटते हैं और इसी जरूरत को देखते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
राणे ने कहा कि महायुति Government के गठन में कोंकण के लोगों का महत्वपूर्ण समर्थन रहा है. ऐसे में उनकी सुविधा और सेवा करना Government के लिए कर्तव्य समान है.
मंत्री ने दिशा सालियन मामले से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के तहत दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन का बयान दर्ज किया जाना है और इसके बाद First Information Report दर्ज किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
राणे ने कहा कि उनके पिता ने उपलब्ध सबूतों के आधार पर Police के समक्ष अपना बयान दिया है. अब Police हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार सीबीआई के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई करेगी.
धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर राणे ने कहा कि जो लोग ऐसे कानून का विरोध करते हैं, वे उनके अनुसार ‘जिहाद का समर्थन’ करने वाले लोग हैं. वहीं, उन्होंने कानून का समर्थन करने वालों को धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थक बताया. उनके इस बयान से Political बहस तेज होने के आसार हैं.
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर राणे ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं का एक मंच पर आना India के लिए गर्व का विषय है.
राणे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India एक ऐसी महाशक्ति के रूप में उभरा है, जिसके साथ दुनिया के देश जुड़ना और सहयोग करना चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस शासन की तुलना करते हुए कहा कि उस दौर में India को वैश्विक स्तर पर अलग नजरिए से देखा जाता था, जबकि आज देश की स्थिति काफी मजबूत हुई है.
–
एसएके/एएस