
Mumbai , 19 सितंबर . Actor गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर गणपति दर्शन के लिए गई थीं. सुनीता के घर पहुंचते ही गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बेटों रयान और कृषांग ने अपनी दादी का गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ों के सम्मान में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
पारिवारिक मनमुटाव और लंबे समय के झगड़े के बाद, यह पहली बार था जब सुनीता आहूजा, कृष्णा के घर उनके गणेश उत्सव समारोह में शामिल होने पहुंची थीं. इस खास मौके पर कृष्णा अभिषेक ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की.
सुनीता आहूजा जैसे ही कृष्ण अभिषेक के घर में गई, दोनों बच्चे रयान और कृषांग उनके पास गए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद सुनीता ने भी अपने पोतों पर खूब प्यार लुटाया, जिससे त्योहार का ये मिलन और भी खास बन गया. बाद में उन्होंने कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी-Actress कश्मीरा शाह से भी उतने ही प्यार से मुलाकात की.
इस मौके पर, सुनीता लाल बॉर्डर वाली पीली प्रिंटेड साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने पारंपरिक जूलरी और बालों में फूल सजाए थे. कश्मीरा शाह ने मैचिंग चोली के साथ नीले रंग का एम्बेलिश्ड लहंगा चुना, जबकि कृष्णा ने पर्ल व्हाइट कुर्ता पहना था. घर पर गणपति सेलिब्रेशन के दौरान परिवार ने एक साथ पोज दिया.
यह फैमिली मोमेंट कुछ महीने पहले रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ सीजन 3 में भी देखने को मिला, जब शो में सुनीता आहूजा कृष्णा और कश्मीरा शाह से मिलने गई थी.
दरअसल, सुनीता ने शो में सरप्राइज अपीयरेंस दी थी और सालों की अनबन के बाद पहली बार कपल के जुड़वां बेटों से मिलीं. सुनीता ने पहले रीयूनियन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बीती बातों को भूलकर कृष्णा और कश्मीरा को माफ करने का फैसला किया है.
उन्होंने अपने पोते-पोतियों से मिलने को एक खास इमोशनल पल बताया क्योंकि परिवार में अनबन करीब 14 साल से थी.
बता दें कि सुनीता कृष्णा अभिषेक की मामी हैं, जो उनके मामा और Bollywood सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी हैं.
–
एनएस/एएस