खार्किव में पार्क में मौजूद लोगों से टकराए रूसी ड्रोन, मासूमों समेत छह लोगों की मौत: जेलेंस्की

New Delhi, 20 अक्टूबर . यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि Monday रात खार्किव क्षेत्र में रूस का सबसे भयानक हमला हुआ. ड्रोन आकर सीधे पार्क में मौजूद लोगों से टकराया. इस हमले ने छह लोगों की जान ले ली, जिनमें बच्चे शामिल है. जेलेंस्की ने एक बार फिर ‘लिंडसे ग्राहम’ के प्रस्तावित कानून को लागू करने की अपील की.
यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”खार्किव क्षेत्र में रूस का एक बेहद भयानक हमला हुआ. एक ‘शाहेद’ ड्रोन सीधे लोगों पर आकर गिरा. यह हमला एक आम कैफे के पास बने पार्क में हुआ. यह पूरी तरह से क्रूरता है. इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे. एक छोटी बच्ची, जिसका नाम एंजेलिना था, अपने स्ट्रोलर (बच्चों की गाड़ी) में थी और वहीं उसकी जान चली गई. वह सिर्फ एक साल से थोड़ी बड़ी थी, उसका जन्म अगस्त 2025 में हुआ था. उसकी मां, इन्ना, को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी भी मौत हो गई.”
उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में एक 11 साल की बच्ची भी शामिल थी. मैं उनके परिवारों और अपनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. इस हमले में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह और बच्चे शामिल हैं. मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं, जो ऐसे मुश्किल समय में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं और ‘शाहेद’ ड्रोन, मिसाइलों तथा रूसी हमलों को रोकने में मदद कर रहे हैं.
जेलेंस्की ने बताया कि ये तस्वीरें बहुत दर्दनाक हैं, लेकिन इनके पीछे बर्बाद हुई जिंदगियां और इस युद्ध की सच्चाई छिपी हुई है. लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है. यूक्रेन को मजबूत हवाई रक्षा प्रणाली की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि जब तक रूस यह बेवकूफी भरा और विनाशकारी युद्ध जारी रखता है, तब तक उसके साथ सिर्फ मुनाफा कमाने के बारे में नहीं सोचा जा सकता. हम चाहते हैं कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंध तब तक बने रहें, जब तक यह हत्याएं जारी हैं.
उन्होंने कहा, ”हम अमेरिका से मजबूती दिखाने और ‘लिंडसे ग्राहम’ के प्रस्तावित कानून को लागू करने की अपील करते हैं. हम यूरोप से भी अपना समर्थन जारी रखने का अनुरोध करते हैं.”
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि शांति लाने और सुरक्षा की गारंटी देने के लिए हर संभव कदम उठाया जाए. यूक्रेन शांति चाहता है. लेकिन रूस ही है जिसने इतने समय से इस युद्ध और हत्याओं को जारी रखा है. दुनिया के पास इस युद्ध को रोकने की पर्याप्त ताकत है. अब समय आ गया है कि उस ताकत का इस्तेमाल किया जाए और हत्याओं के जिम्मेदार लोगों को रोका जाए.
–
एवाई/एएस


