खड़गे के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, हिंदू सेना ने कहा- ‘पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य’

New Delhi, 26 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi और उनके दिवंगत पिता पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिल्ली Police में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता ने खड़गे पर First Information Report की मांग करते हुए कहा कि Prime Minister के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है.
यह शिकायत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दर्ज कराई है. उन्होंने दिल्ली Police कमिश्नर को शिकायत दी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ तुरंत First Information Report दर्ज करने की मांग की गई. विष्णु गुप्ता ने कहा कि हाल ही में एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान खड़गे ने Prime Minister Narendra Modi और उनके पिता के खिलाफ बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
शिकायत में कहा गया है, “हाल ही में, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हमारे Prime Minister Narendra Modi और उनके परिवार के खिलाफ बहुत ही खराब और अपमानजनक व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं. उन्होंने ‘मोदी का बाप’ जैसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो सार्वजनिक जीवन में पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है.”
विष्णु गुप्ता ने कहा, “देश के Prime Minister के खिलाफ इस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. इससे करोड़ों नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सार्वजनिक शांति भी भंग हो सकती है.”
उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, इसलिए दिल्ली Police को मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ तुरंत First Information Report दर्ज करनी चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. विष्णु गुप्ता ने कहा, “एक जिम्मेदार नागरिक और हिंदू सेना के प्रमुख के रूप में, मैं संवैधानिक पद के इस खुले अपमान को नजरअंदाज नहीं कर सकता.”
हिंदू सेना के अध्यक्ष ने आगे कहा, “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ, अपमानजनक टिप्पणी करने और सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करने के लिए तुरंत First Information Report दर्ज करें, और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.”
–
डीसीएच/


