खड़गे का अपमान बर्दाश्त नहीं, सभा में घुसे आरएसएस कार्यकर्ता पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा

Mumbai , 26 अक्टूबर . कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे से हुए दुर्व्यवहार की निंदा की. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष की सभा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता घुस आए थे और उनका अपमान किया.
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “आपने खुद देखा कि वे एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनकी एक उम्र भी है. उस बात का सम्मान होना चाहिए, लेकिन कोई आरएसएस का कार्यकर्ता उनकी मीटिंग में पहुंच जाए, यह किस तरीके से सही है? क्या यह कोई तरीका है? मैं समझता हूं कि बात इस पर होनी चाहिए कि समाज में सम्मान बना रहना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि खड़गे से उम्र में बहुत छोटे व्यक्ति द्वारा इस तरह का व्यवहार करना उचित नहीं है. हमारे समाज में बुजुर्गों का सम्मान करने की परंपरा रही है. घर में भी यदि कोई इतने बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इस तरह से व्यवहार करे, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाता. वे एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, इसलिए उनका सम्मान होना चाहिए.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं मानता हूं कि वहां जिस आरएसएस कार्यकर्ता ने इस तरह की हरकत की, वह गलत थी. भाजपा और आरएसएस के कुछ कार्यकर्ता भी इस तरह की हरकतें करते हैं. यह मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान है और हम इस हरकत की निंदा करते हैं.
इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि 1 तारीख की रैली में Haryana से रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी रहेगी. यह साबित हो गया है कि भाजपा ने वोट चोरी करके Government बनाई. Haryana के अंदर जो हुआ, वह पूरे देश के सामने है. तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने लिखकर दिया कि गड़बड़ियां हो रही हैं.
उन्होंने कहा कि Haryana में भाजपा और कांग्रेस के बीच पूरे प्रदेश में मात्र 14,000 वोटों का अंतर था. आप समझ सकते हैं कि यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो Haryana उसका सबसे बड़ा उदाहरण है और Haryana ने इसका सबसे ज्यादा असर झेला है. इसीलिए 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जो रैली होगी. वह वोट चोरी के खिलाफ, चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत के खिलाफ और देश में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बहाल करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आयोजित की जा रही है.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर आयोजित इस रैली में Haryana की बड़ी भागीदारी रहेगी. सबसे अधिक लोग Haryana से शामिल होंगे.
एआईसीसी पर्यवेक्षक नीतू वर्मा ने कहा, “महिलाएं, पुरुष और नौजवान सभी भारी संख्या में उस दिन वहां पहुंचेंगे. दिल्लीभर में मार्च और रैली होगी. दिल्ली से आवाज पीएम और गृहमंत्री आवास तक जाएगी कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमें चाहिए, एसआईआर को रद्द कीजिए और 13 हजार करोड़ लोगों के नाम जो आपने वोटर लिस्ट से काटे हैं, उसे दोबारा जोड़ें.”
उन्होंने कहा कि ये सब बातें बनाने की बात है. उनके पास बोलने के लिए कुछ और मुद्दे नहीं हैं. Government डरी हुई है. राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस के कार्यकर्ता 18 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे थे तो वहां का माहौल देखकर Government घबराई हुई है. उनके पास और कोई मुद्दा नहीं बचा हुआ है.
–
केके/वीसी


