क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

सोल, 23 नवंबर . उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बढ़ती सैन्य ताकत को आत्मरक्षा के लिए उठाया गया कदम करार दिया है. उन्होंने कहा है कि उनका देश क्षेत्रीय सर्वोच्चता हासिल करने या दूसरे देशों के क्षेत्रों का विस्तार करने की महत्वाकांक्षा नहीं रखता. उन्होंने देश के बढ़ते हथियार भंडार और सैन्य क्षमताओं का बचाव करते हुए इसे संप्रभु अधिकार और आत्मरक्षा की जरूरत बताया है.
उत्तर कोरिया की Governmentी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने Monday को खबर प्रकाशित की, जिसके हवाले से योनहाप ने बताया कि किम ने Sunday को प्योंगयांग में 10 देशों के नवनियुक्त राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार करने के दौरान यह टिप्पणी की.
किम ने कहा, “दुनिया लगातार अस्थिर और अप्रत्याशित होती जा रही है. कुछ देश अंतरराष्ट्रीय कानून और दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करने के बजाय अपने हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं. ऐसे हालात में उत्तर कोरिया के सामने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य ताकत और क्षमताओं को मजबूत करना जरूरी है.”
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की सुरक्षा स्थिति और पूर्वी एशिया का Political एवं सैन्य माहौल ऐसी मांग करता है कि देश के पास अपनी सुरक्षा और शांति के प्रति भरोसा कायम रखने के लिए पर्याप्त शक्ति हो.
किम ने स्पष्ट किया कि उत्तर कोरिया की सैन्य और विदेश नीति रक्षात्मक है. उन्होंने कहा, “डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया न तो सर्वोच्चता हासिल करना चाहता है और न ही विस्तार की नीति अपनाता है. दबाव और जबरदस्ती का हमारी विदेश नीति से कोई लेना-देना नहीं है.”
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया उन सभी देशों के साथ मित्रता और सहयोग के संबंध मजबूत करने के लिए तैयार है, जो उसकी संप्रभुता का सम्मान करते हैं और उसके प्रति मित्रतापूर्ण रवैया रखते हैं.
इस समारोह में उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सोन हुई भी मौजूद थीं. किम ने रूस, स्वीडन, इंडोनेशिया, वियतनाम, ब्राजील, चेक गणराज्य, भारत, फिलीपींस, थाईलैंड और बांग्लादेश के नवनियुक्त राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए.
यह समारोह उत्तर कोरिया के संविधान में मार्च में किए गए संशोधन के बाद हुआ. संशोधन के तहत अब देश के सर्वोच्च नेता और राज्य मामलों के आयोग के अध्यक्ष को विदेशी राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार करने का अधिकार दिया गया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की स्थायी समिति के अध्यक्ष के पास थी.
किम के दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग खुद विदेशी राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार करते थे, जबकि उनके पिता किम जोंग इल के शासनकाल में यह जिम्मेदारी सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की स्थायी समिति के अध्यक्ष निभाते थे.
–
केआर/


