क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : पीएम मोदी

New Delhi, 19 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में Saturday को India की पर्यावरण से जुड़ी उपलब्धियों को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि India आज क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, “अभी कुछ दिन पहले India की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और ये दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है. ये क्लीन मोबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत है.”

Prime Minister ने बताया कि पिछले 12 सालों में India की विंड एनर्जी क्षमता में 3 गुना बढ़ोतरी हुई है. हाइड्रो-एनर्जी क्षमता में भी मजबूत वृद्धि देखी गई है. नया India न्यूक्लियर एनर्जी पर भी फोकस कर रहा है.

उन्होंने कहा कि Government इन क्षेत्रों में प्राइवेट प्लेयर्स के लिए भी रास्ते खोल रही है. इन प्रयासों से India की नॉन-फॉसिल एनर्जी क्षमता में 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

ई-मोबिलिटी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले India में हर साल केवल 3,000 ई-व्हीकल बिकते थे. पिछले साल करीब 25 लाख ईवी की बिक्री हुई, जो एक अविश्वसनीय वृद्धि है. इससे पर्यावरण को मदद मिल रही है.

उन्होंने कहा कि फास्टैग से टोल बूथ पर इंतजार का समय और ईंधन की बर्बादी काफी कम हुई है. पीएम मोदी ने बताया कि 2014 तक देश के सिर्फ 5 शहरों में 250 किमी से कम मेट्रो नेटवर्क था. आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चल रही है और India दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है जिनके पास 1 हजार किमी से ज्यादा का मेट्रो नेटवर्क है.

उन्होंने कहा कि रेलवे के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण से करोड़ों लीटर डीजल की बचत हुई है, जिससे पर्यावरण को भी फायदा हुआ है. Prime Minister ने कहा कि हमारा विकास तेज भी है और सस्टेनेबल भी है. आज जल संरक्षण में भी अभूतपूर्व काम हो रहा है. 70,000 से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए गए हैं. ‘कैच द रेन’ पहल के तहत देश भर में करीब 1.5 करोड़ जल संचयन संरचनाएं बनाई गई हैं.

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग से बड़ा बदलाव आया है. 12.5 लाख हेक्टेयर में नेचुरल फार्मिंग के क्लस्टर बनाए गए हैं. करीब 3,000 किस्म की जलवायु-अनुकूल फसलें विकसित की गई हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि हम एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देकर कार्बन फुटप्रिंट कम कर रहे हैं. पिछले 12 वर्षों में हमारा बहुत घना वन क्षेत्र 22 प्रतिशत बढ़ा है.

प्लास्टिक वेस्ट की चुनौती पर पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए India ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है. हमने ‘रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल’ के मंत्र के साथ सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया है. आज India में हर रोज हजारों टन कचरे को रीसाइकल किया जा रहा है. गोबरधन योजना के माध्यम से गांवों में गोबर और दूसरे ऑर्गेनिक वेस्ट को भी उपयोगी संसाधन में बदला जा रहा है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment