Skip to content
Monday, 30 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

क्रिसमस से पहले शांति बहाली की कवायद, मणिपुर के सीएम बुलाएंगे समुदायों के नेताओं की बैठक

क्रिसमस से पहले शांति बहाली की कवायद, मणिपुर के सीएम बुलाएंगे समुदायों के नेताओं की बैठक

इंफाल, 28 नवंबर . मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने हमार आदिवासी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को बताया है कि राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए क्रिसमस से पहले सभी समुदायों के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई जाएगी.

Chief Minister ने Saturday को इंफाल स्थित अपने बंगले पर फेरजॉल और जिरीबाम जिलों की ‘इंडिजिनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमिटी’ (आईटीएसी) के प्रतिनिधियों और हमार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की.

बैठक के दौरान, खेमचंद सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से फेरजॉल जिला मुख्यालय के निर्माण के लिए एक उपयुक्त जगह खोजने और बताने को कहा. उन्होंने बताया कि इसके लिए जरूरी फंड पहले ही मंजूर किया जा चुका है, लेकिन निर्माण के लिए कोई उपयुक्त जगह न मिल पाने के कारण यह प्रोजेक्ट फिलहाल रुका हुआ है.

जिरीबाम-तिपाईमुख मार्ग पर नेशनल हाईवे के निर्माण के संबंध में Chief Minister ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इसका प्रस्ताव केंद्र Government को भेजा जा चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी.

Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जिरीबाम जिले के जनजातीय क्षेत्रों में ‘हिल हाउस टैक्स’ की वसूली फिर से शुरू करने की मांग की. साथ ही, उन्होंने जिरीबाम जिले की हमार, कुकी, जोमी और रोंगमेई नागा जनजातियों को शामिल करते हुए एक ‘जनजातीय विकास ब्लॉक’ बनाने की इच्छा भी जताई.

सदस्यों ने यह भी बताया कि भूमि राजस्व दस्तावेजों के न होने के कारण उन्हें Governmentी कार्यालयों से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

भूमि रिकॉर्ड के मुद्दे पर Chief Minister ने जिरीबाम जिले के उपायुक्त अरविंद हंगलेम को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द कोई कदम उठाएं, ताकि आधिकारिक भूमि राजस्व दस्तावेज न होने की वजह से जिले के निवासियों को हो रही परेशानियों को दूर किया जा सके.

खेमचंद सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया कि राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए क्रिसमस से पहले सभी समुदायों के नेताओं की एक बैठक बुलाई जाएगी.

इस बैठक में तिपाईमुख विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक गुरसंग्लुर सनाते भी मौजूद थे.

–

एमएस/

Share