कोलकाता में एक युवक को मारी गई गोली, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

कोलकाता, 30 अगस्त . पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नॉर्थ पोर्ट थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी से दहशत फैल गई. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसके तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल, उसकी हालत स्थित बताई गई है.

Police अधिकारियों ने Sunday को बताया कि यह घटना आधी रात के बाद हुई. घायल की पहचान संतोष चौधरी के तौर पर हुई है. वहीं, गोलीबारी में शामिल व्यक्ति की पहचान कार्तिक सोनकर के तौर पर हुई है.

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई. पता चला है कि संतोष चौधरी और सोनकर रिश्तेदार हैं. जांच में यह भी पता चला है कि सोनकर ने संतोष चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी.

Police के अनुसार, आधी रात के बाद सोनकर और उसके साथी पीके ठाकुर घाट रोड के पास आए. संतोष चौधरी पहले से ही वहां मौजूद था. जैसे ही आरोपियों ने उसे देखा, उन्होंने उस पर गोली चला दी. संतोष चौधरी के पेट में गोली लगी. जैसे ही वह गिरा, सोनकर और उसके साथी मौके से भाग गए.

शोर सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे. संतोष चौधरी को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. Police के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है.

इस बीच, नॉर्थ पोर्ट Police स्टेशन के अधिकारियों ने सोनकर की तलाश शुरू कर दी है. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या की कोशिश भी शामिल है. Police ने आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत भी मामला दर्ज किया है.

कोलकाता Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “घटना आधी रात के ठीक बाद हुई. बदमाशों ने युवक पर कई राउंड गोलियां चलाईं. उसके पेट में गोली लगी. स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है. जांच चल रही है.”

डीसीएच/

Leave a Comment