कोलकाता पुलिस का आदेश, सीसीटीएनएस पर एफआईआर और चार्जशीट की ऑनलाइन अपडेटिंग में तेजी लाई जाए

कोलकाता, 20 सितंबर . कोलकाता Police ने शहर के सभी थानों के प्रभारी अधिकारियों (ओसी) और इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों को अपराध एवं आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) पोर्टल पर First Information Report और उससे जुड़ी सभी जानकारियों को समय पर ऑनलाइन अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Sunday को बताया कि Police आयुक्त अजय नंद ने Saturday को हुई बैठक में इस मुद्दे पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया. बैठक में अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी थानों और इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीसीटीएनएस पर First Information Report नंबर और उससे संबंधित जानकारी की ऑनलाइन अपडेटिंग को और बढ़ाया जाए.

कोलकाता Police मुख्यालय लालबाजार ने विशेष रूप से सीसीटीएनएस पर चार्जशीट दस्तावेज अपलोड करने पर जोर दिया है. अधिकारियों को अधिक से अधिक पुराने मामलों की चार्जशीट भी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.

हालांकि, कुछ Police थानों में इस निर्देश का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है. खासकर पूर्वी कोलकाता और ईस्टर्न सबअर्बन डिवीजन के कुछ थानों में चार्जशीट अपलोड करने की रफ्तार काफी धीमी बताई गई है.

बैठक में Police आयुक्त ने संबंधित थानों के ओसी से इस लापरवाही पर सवाल किया और पूछा कि चार्जशीट समय पर अपलोड क्यों नहीं की गईं. लालबाजार ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में यह भी सामने आया कि कई मामलों में लापता व्यक्ति मिलने के बाद भी उसकी जानकारी मिसिंग पर्सन पोर्टल पर अपडेट नहीं की जाती, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है. Police आयुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी लापता व्यक्ति के मिलने पर उसकी जानकारी तुरंत पोर्टल पर अपडेट की जाए.

इसके अलावा, शहर के प्रत्येक Police डिवीजन में साइबर Police स्टेशन स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

लालबाजार ने बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी लाने पर भी जोर दिया है. यदि किसी मामले की सुनवाई धीमी पाई जाती है, तो इंटेलिजेंस विभाग की ट्रायल मॉनिटरिंग सेक्शन उसकी समीक्षा करेगी.

साथ ही, Police मुख्यालय ने घरों में चोरी और बाइक चोरी के मामलों पर भी सभी थानों और इंटेलिजेंस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

डीएससी

Leave a Comment