कोलकाता: खड़गे की टिप्पणी पर लोगों ने जताई नाराजगी, बोले- प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत हमला गलत

कोलकाता, 26 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कोलकाता में लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई. खड़गे की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत हमला और राजनीति का अनुचित तरीका बताया. लोगों का कहना है कि Political दलों के बीच मतभेद और विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी नेता के परिवार को निशाना बनाना उचित नहीं है. कुछ लोगों ने इसे Prime Minister पद के साथ-साथ देश का अपमान भी बताया और इस तरह की राजनीति के खिलाफ विरोध जताया.
कोलकाता निवासी रीना दास रॉय ने कहा कि एक आम नागरिक के तौर पर वह इस तरह की टिप्पणी को गलत मानती हैं. उनके मुताबिक, Prime Minister India के Prime Minister हैं और लोग उन्हें बहुत सम्मान देते हैं. उन्होंने कहा कि किसी के पिता को लेकर इस तरह की बात कहना उचित नहीं है और खड़गे को भी अपने बयान पर विचार करना चाहिए.
रीना दास रॉय ने कहा कि अगर किसी को कोई बात रखनी है, तो उसे उचित तरीके से कहना चाहिए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन कर सकता है. हालांकि, विरोध के नाम पर किसी के परिवार को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करना सरासर गलत है.
रमेश ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं, लेकिन Prime Minister के पिता को लेकर टिप्पणी करना ओछी राजनीति का उदाहरण है. मैं किसी Political दल का समर्थन नहीं करता, लेकिन इस तरह की राजनीति से सहमत नहीं हूं. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रमेश ने कहा कि इसी तरह की राजनीति और Political संस्कृति के कारण पार्टी का देशभर में प्रभाव कम हुआ है. अगर ऐसा ही चलता रहा, तो कांग्रेस को आगे भी नुकसान हो सकता है.
Prime Minister पद को संवैधानिक पद बताते हुए उन्होंने कहा कि Prime Minister किसी एक Political दल के नहीं, बल्कि पूरे देश के होते हैं. Prime Minister पर व्यक्तिगत हमला केवल किसी व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है. इस मुद्दे पर विरोध किसी पार्टी के समर्थन या विरोध तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर भारतीय को अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए.
एक अन्य युवक ने कहा कि केवल राजनीति के लिए Prime Minister पर व्यक्तिगत हमला करना सही नहीं है. उसने Prime Minister को देश के लोगों का अभिभावक बताते हुए कहा कि उनके पिता को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना गलत और शर्मनाक है. युवक ने कहा कि उसकी प्रतिक्रिया किसी Political दल का समर्थन करने या न करने के आधार पर नहीं है. यदि किसी के परिवार के बारे में ऐसी बात कही जाए, तो वह भी गलत है. Prime Minister देश का नेतृत्व करते हैं, इसलिए उनके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए.
रोहित सिंह ने कहा कि Prime Minister के बारे में इस तरह की टिप्पणी होना शर्मिंदगी की बात है और वह इसका समर्थन नहीं करेंगे. Political दल कोई भी हो, लेकिन देश के Prime Minister के प्रति सम्मान होना चाहिए. Prime Minister को स्वीकार न करना या उनका समर्थन न करना अलग बात है, लेकिन इस तरह की टिप्पणी करना गलत है.
चंद्रिमा सिंह ने Prime Minister पर व्यक्तिगत हमले को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों का आम लोगों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. बहुत से लोग Prime Minister Narendra Modi को पसंद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं. Political मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन Prime Minister के बारे में इस तरह की बात कहे जाने से लोग नाराज हैं.
–
पीएसके


