Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

कोटा में क्रूजर गाड़ी ट्रक से टकराई, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे 9 लोगों की मौत और 6 घायल

कोटा में क्रूजर गाड़ी ट्रक से टकराई, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे 9 लोगों की मौत और 6 घायल

jaipur, 22 नवंबर . Rajasthan के कोटा में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए हैं. मरने वाले सभी एक परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे के शिकार सभी लोग खाटूश्याजमी के दर्शन कर लौट आए थे.

मिली जानकारी के अनुसार, क्रूजर में सवार होकर एक परिवार के लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे. दर्शन कर वापस लौटते समय Saturday देर रात थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.

हादसे में क्रूजर में सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. 6 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि हादसा क्रूजर के ड्राइवर को झपकी आने से हुआ है.

एक यात्री ने बताया, “हम खाटूश्यामजी गए थे और jaipur के रास्ते वापस लौट रहे थे. हमारे पास तीन गाड़ियां थीं और हम jaipur के आगे खाना खाने के लिए रुके थे. खाना खाने के बाद, जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, वह पहले निकल गई, जबकि हम बाद में निकले. रास्ते में हमें एक कॉल आया कि हादसा हो गया है और हमें जल्दी पहुंचने के लिए कहा गया. जब तक हम वहां पहुंचे, तब तक सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था. अभी पांच-छह लोग घायल हैं, और बाकी लोगों की मौत हो चुकी है.”

इससे पहले, अक्टूबर महीने में Rajasthan के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे (एनएच-148) पर रायसर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

अधिकारियों के अनुसार, कार में सवार सभी छह लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करके आगरा लौट रहे थे. रायसर थाना क्षेत्र से गुजरते समय कार का टायर फट गया. इसके बाद ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार खाई में जा गिरी. मृतकों की पहचान अतुल, मुकुल, रूपेश और शिवा के रूप में हुई थी.

–

ओपी/एएस

Share