Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

कैबिनेट ने संपदा प्रबंधन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी; 1,491 करोड़ रुपए किए आवंटित

कैबिनेट ने संपदा प्रबंधन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी; 1,491 करोड़ रुपए किए आवंटित

New Delhi, 25 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने संपदा प्रबंधन योजना को जारी रखने की अनुमति दे दी है. इसके लिए 1,491 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया है.

इस मंजूरी के बाद यह योजना अब 16वें वित्त आयोग के चक्र वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रहेगी.

इस योजना का उद्देश्य डाक विभाग के बुनियादी ढांचे में व्यापक बदलाव लाना और उसे आधुनिक बनाना है. इसमें डाकघरों और आवासीय कॉलोनियों के निर्माण, पुनर्निर्माण, नवीनीकरण और एक समान ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया गया है, साथ ही India की ऐतिहासिक डाक इमारतों के संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है. यह आधुनिकीकरण रणनीति ‘फर्स्ट-माइल डिलीवरी’ को सीधे तौर पर बढ़ावा देती है, वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करती है और पूरे देश में नागरिकों के लिए सेवा वितरण को बेहतर बनाती है. यह ‘डिजिटल इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है.

कैबिनेट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम के तहत आवंटित राशि में से 280 करोड़ रुपए से वर्तमान में किराए पर ली गई जगहों को हटाने और किराए के बोझ को खत्म करने के लिए, खाली विभागीय भूखंडों पर 190 विभागीय डाक भवन निर्माण किया जाएगा.

वहीं, 108 करोड़ रुपए से री-कंस्ट्रक्शन किया जाएगा. इसमें दीर्घकालिक संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 50 जर्जर विभागीय डाक ढांचों को गिराकर उनका पुनर्निर्माण करना शामिल है. इसके अलावा, 318 करोड़ रुपए नवीनीकरण और ब्रांडिंग पर खर्च किए जाएंगे, जिसमें एसपीए दिशानिर्देशों के अनुसार, 2,550 विभागीय उप-डाकघरों का उन्नयन करना और उनमें एक समान ब्रांडिंग को लागू किया जाएगा.

इसकी स्कीम के तहत कर्मचारियों के कल्याण और संतुष्टि को बढ़ाने के लिए अधिक मांग वाली 150 डाक आवासीय कॉलोनियों का कायाकल्प भी किया जाएगा, जिस पर 357.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे. बाकी बकाया राशि एकीकृत प्रौद्योगिकी केंद्र, किराये के डाकघरों के उन्नयन,विरासत संरक्षण और अन्य कार्यों पर खर्च किए जाएंगे.

–

एबीएस

Share