Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

केरल पीएससी में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप, राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग: राजीव चंद्रशेखर

केरल पीएससी में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप, Governor की सिफारिश पर President से हस्तक्षेप की मांग: राजीव चंद्रशेखर

New Delhi, 5 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में कथित भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए President से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केरल के Governor ने संविधान के अनुच्छेद 317 के तहत इस मामले में Supreme Court से संदर्भ मांगने की सिफारिश की है.

New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में सदानंदन मास्टर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि सदानंदन मास्टर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने Wednesday को President से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में पीटी उषा और वह स्वयं भी शामिल थे. उन्होंने President से Governor की सिफारिश पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया.

राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि केरल लोक सेवा आयोग में कथित कुप्रबंधन के कारण राज्य के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा पिछले कई महीनों से प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे हैं. इन युवाओं ने परीक्षाएं दीं, अच्छी रैंक हासिल की, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नौकरियां नहीं मिल सकीं.

उन्होंने आरोप लगाया कि लोक सेवा आयोग पर निहित स्वार्थों का कब्जा हो गया है और माकपा (सीपीएम) के Political पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का इसमें प्रभाव है. उन्होंने कहा कि इस कथित कुप्रबंधन के कारण योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केरल में युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का रवैया उसके राष्ट्रीय स्तर के बयानों से बिल्कुल अलग है. यह उसके दोहरे मापदंड और पाखंड को दर्शाता है.

उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली में एसआईआर का विरोध करती है, जबकि केरल में उसका समर्थन करती है. इसी तरह केरल में युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है, लेकिन दिल्ली में राहुल गांधी युवाओं और रोजगार के अवसरों को लेकर बड़े-बड़े भाषण देते हैं.

राजीव चंद्रशेखर ने केरल की कांग्रेस Government को सबरीमाला स्वर्ण घोटाले के मुद्दे पर भी घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान दो प्रमुख मुद्दों को उठाकर सत्ता हासिल की थी, जिनमें सबरीमाला में कथित भ्रष्टाचार भी शामिल था.

उन्होंने कहा कि केरल में चुनाव प्रचार शुरू होने से दो दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि सबरीमाला में भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों को जेल भेजा जाएगा. हालांकि, कांग्रेस Government को सत्ता में आए छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन सबरीमाला स्वर्ण घोटाले में किसी नई गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस Government ने कथित भ्रष्टाचार की जांच को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं. इसी तरह केरल लोक सेवा आयोग के कांग्रेस अध्यक्ष के सीपीएम से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य Government ने उनके खिलाफ भी जांच कराने की कोई कोशिश नहीं की है.

भाजपा नेता ने कहा कि केरल के युवाओं को न्याय दिलाने और लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस मामले में कार्रवाई जरूरी है.

–

डीएससी

Share