
कोच्चि, 5 अक्टूबर . केरल के एर्नाकुलम जिले के कलामसेरी सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोच्चि सिटी Police कमिश्नर एस. कालीराज महेश कुमार ने Monday को बताया कि एक युवती के साथ कथित गैंगरेप के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि Police दो अन्य लोगों (जिनमें एक महिला भी शामिल है) की तलाश कर रही है.
कमिश्नर ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और Police बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. हिरासत में लिए गए लोगों में से एक पर कोच्चि में चल रहे कई स्पा से जुड़े होने का शक है. महिला को एक स्पा में नौकरी के लिए इंटरव्यू के कुछ घंटों बाद, यहां पास के एडापल्ली में एक लॉज में बुलाकर नशीली चीज खिलाई गई और उसका यौन उत्पीड़न किया गया.
पीड़िता ने Police ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर स्पा मैनेजर की नौकरी का एक विज्ञापन देखा था. वह 2 सितंबर को पर्सनल इंटरव्यू के लिए गई थी. उसी शाम, एक महिला ने उससे संपर्क किया और उसे एडापल्ली के एक लॉज में आने के लिए कहा. खबरों के मुताबिक, लॉज तक पहुंचने के लिए उसके लिए एक उबर टैक्सी का इंतजाम किया गया था. Police की जांच के अनुसार, लॉज पहुंचने पर महिला को जूस दिया गया.
कहा जा रहा है कि जूस पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. Police को शक है कि पीड़िता को एक दिन तक लॉज में रखा गया था. आरोप है कि इस दौरान उसे ड्रग्स और शराब दी गई और बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया गया. पीड़िता के साथ कथित घटना 2 और 3 सितंबर को घटित हुई. पीड़िता कोच्चि में अपने पति के साथ रहती थी. पीड़िता का उपचार चल रहा है.
Police ने बताया कि पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने वालों में एक महिला भी शामिल थी. अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो और लोगों (जिनमें वह महिला भी शामिल है) की तलाश की जा रही है. Police यह भी जांच कर रही है कि क्या इस अपराध में और लोग भी शामिल थे और क्या पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं.
–
एसडी/पीएम