केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में सत्य निकेतन में बनी बिल्डिंग की जांच क्यों नहीं कराई थीः दिलीप घोष

न्यूटाउन, 7 सितंबर . पश्चिम पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने हुमायूं कबीर पर हमले, दिल्ली में इमारत गिरने की घटना, अरविंद केजरीवाल की दिल्ली Government और राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी.

दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना पर मंत्री दिलीप घोष ने मीडिया से कहा, “यह बहुत दुखद है कि हॉस्टल गिर गया और छात्रों के साथ ऐसी घटना हुई. हमें इस बात की जांच करनी चाहिए कि बिल्डिंग किसने बनाई थी और छात्र उसमें क्यों रह रहे थे. यह गंभीर चिंता का विषय है. मुझे विश्वास है कि Government इस मामले की पूरी जांच कराएगी.”

बिल्डिंग गिरने पर अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली Government पर लापरवाही का आरोप लगाए जाने पर दिलीप घोष ने कहा, “अपनी Government में केजरीवाल ने क्यों नहीं बिल्डिंग की जांच कराई थी. केजरीवाल ने अपनी Government में इस बिल्डिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी. अब हादसा हो गया है तो Government पर सवाल उठा रहे हैं.”

राहुल गांधी द्वारा भी बिल्डिंग गिरने पर सवाल उठाए जाने पर घोष ने कहा, “राहुल गांधी सवाल उठाते हैं, उनके पास कोई उत्तर नहीं है. कर्नाटक में छात्र गौशाला में रहते हैं, इसका जवाब राहुल गांधी के पास नहीं है.”

हुमायूं कबीर पर हुए हमले पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “क्या भाजपा के पास कोई और काम नहीं है कि वह जाकर अंडे फेंके? इसके लिए भाजपा की जरूरत नहीं है. जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें अपने कामों का नतीजा भुगतना होगा. आज जिसके साथ भी ऐसा हो रहा है, उसे अपना इतिहास देखना चाहिए, उन्हें सारे जवाब मिल जाएंगे.”

बता दें कि Sunday दोपहर को दिल्ली के सत्य निकेतन की एक तंग गली में बनी पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें लड़कों का हॉस्टल था. यह इमारत लगभग 50 साल पुरानी थी. इस घटना में दिल्ली एम्स ने आधिकारिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

एक बयान में कहा गया है, “दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 11 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया. इन 11 मरीजों में से 5 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई. तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है. एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई. एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.”

वहीं, दिल्ली Police ने इस मामले में बहुमंजिला इमारत के मालिक और अन्य के खिलाफ साउथ कैंपस थाने में First Information Report दर्ज की है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment