Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हो रही मोहनलाल की एक्शन फिल्म ‘थुडक्कम’, 35 दिन पूरे होने पर एक्टर ने जताई खुशी

सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हो रही मोहनलाल की एक्शन फिल्म ‘थुडक्कम’, 35 दिन पूरे होने पर एक्टर ने जताई खुशी

Mumbai , 9 सितंबर . मलयालम सिनेमा के मशहूर Actor मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की डेब्यू एक्शन-थ्रिलर और मार्शल आर्ट्स फिल्म ‘थुडक्कम’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. Wednesday को Actor ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया.

Actor ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी टीम के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “35 शानदार दिन पूरे होने का जश्न और ‘थुडक्कम’ को मुमकिन बनाने वाले सभी बेहतरीन लोगों का शुक्रिया. ये सफर हमारा है और ये प्यार आपका है.”

निर्देशक की फिल्म के जरिए मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल एक्टिंग में डेब्यू किया हैं. फिल्म में विस्मया मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके पिता मोहनलाल ने भी कैमियो रोल प्ले किया है. इनके अलावा आशीष जो एंटनी, साई कुमार, के. बी. गणेश कुमार, मनोज के. जयन और मिया जॉर्ज भी अहम किरदारों में हैं.

इस फिल्म के निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर हैं और इसे आशीर्वाद सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म का संगीत जैक्स बिजॉय ने तैयार किया है, सिनेमैटोग्राफी जोमोन टी. जॉन और अखिल जॉर्ज की है, और संपादन (एडिटिंग) चमन चक्को ने किया है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

मलयालम फिल्म ‘थुडक्कम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इस फिल्म के जरिए सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल मलयालम फिल्मों में शामिल हो चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी, जो किसी भी महिला प्रधान मलयालम फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-तोड़ शुरुआत मानी जा रही है.

सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म 18 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

विस्मया मोहनलाल एक लेखिका के तौर पर जानी जाती हैं. उन्होंने अभिनय में कदम रखने से पहले लेखन और सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है. उन्होंने ‘ग्रेन्स ऑफ स्टारडस्ट’ नाम से कविताओं की एक किताब भी लिखी है.

–

एनएस/एएस

Share