Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

केंद्र ने फॉस्फेट और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी 24,417.73 करोड़ रुपए बढ़ाई, किसानों को होगा फायदा

केंद्र ने फॉस्फेट और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी 24,417.73 करोड़ रुपए बढ़ाई, किसानों को होगा फायदा

New Delhi, 11 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में Wednesday को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रबी फसल 2026-27 के लिए फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर सब्सिडी को 24,417.73 करोड़ रुपए बढ़ाकर 62,370.02 करोड़ रुपए कर दिया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 37,952.29 करोड़ रुपए थी.

इस कदम के जरिए Government की कोशिश किसानों को रियायती, सस्ती और उचित कीमतों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है.

केंद्रीय कैबिनेट की ओर से जारी बयान में कहा गया, “Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी सीजन, 2026-27 (01 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दे दी है. रबी 2026-27 के लिए संभावित बजटीय आवश्यकता लगभग 62,370.02 करोड़ रुपए होगी. यह रबी 2025-26 सीजन के लिए बजटीय आवश्यकता से लगभग 24,417.73 करोड़ रुपए अधिक है. रबी 2025-26 के लिए बजट 37,952.29 करोड़ रुपए था.”

कैबिनेट ने आगे कहा कि इस फैसले से उर्वरकों और कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हाल के रुझानों को देखते हुए पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाया गया है. डीएपी और एनपीकेएस ग्रेड सहित पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी रबी 2026-27 के लिए अनुमोदित दरों के आधार पर प्रदान की जाएगी, जिससे किसानों को सस्ती कीमतों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

Government ने आगे बताया, “उर्वरक कंपनियों को अनुमोदित और अधिसूचित दरों के अनुसार सब्सिडी प्रदान की जाएगी ताकि किसानों को सस्ती कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके.”

Government उर्वरक निर्माताओं/आयातकों के माध्यम से किसानों को रियायती कीमतों पर डीएपी सहित पीएंडके उर्वरकों के 28 ग्रेड उपलब्ध करा रही है. पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी एनबीएस योजना द्वारा 01 अप्रैल, 2010 से नियंत्रित होती है. अपने किसान हितैषी दृष्टिकोण के अनुसार, Government किसानों को सस्ती कीमतों पर पीएंडके उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

–

एबीएस

Share