
फरीदाबाद, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर Thursday को Haryana के फरीदाबाद में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गरीब और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर Prime Minister मोदी का जन्मदिन मनाया.
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को करीब 500 ई-स्कूटी निःशुल्क वितरित कीं. इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवाजाही को आसान बनाना बताया गया.
वहीं, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया. रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार भी वितरित किए गए. कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहायता और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संदेश दिया गया.
कृष्णपाल गुर्जर ने से कहा कि आज Prime Minister मोदी का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ अभियान के रूप में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाने का निर्णय लिया गया है. आज उसकी शुरुआत हुई है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने देश के 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को अपना संकल्प बनाया, जनसेवा को अपना धर्म बनाया और जन कल्याण के लिए अपने आप को समर्पित किया. ऐसे प्रधान सेवक के जन्मदिन के अवसर पर हमने फरीदाबाद में रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया है. साथ ही, हमने इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के लिए थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को बुलाया है. इसके अलावा, 500 दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी दी गई हैं.
उन्होंने कहा कि अपनी योजनाओं के माध्यम से पीएम मोदी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम किया है. 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है. Prime Minister के कार्यकाल में गरीब, दिव्यांग और असहाय लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और प्रयास किए गए हैं.
इससे पहले, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रसेवा को अपना जीवन समर्पित करने वाले Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.”
–
डीसीएच/