केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

Bhopal , 30 अक्टूबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का Friday को निधन हो गया. शिवराज सिंह चौहान की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई.
शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है. हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं. मां का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता. आज उनकी स्मृतियां मन को भावुक कर रही हैं. परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें. पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा.”
Madhya Pradesh Government में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मां का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शिवराज सिंह चौहान एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
Madhya Pradesh भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्यनीय माताजी काशीबाई के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. मां का निधन व्यक्ति के लिए दुनिया की सबसे बड़ी क्षति होती है. इस दुःखद परिस्थिति में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं. प्रभु से यही प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल जनों को संबल प्रदान करें.”
Odisha के उपChief Minister कनक वर्धन सिंह देव ने social media पर लिखा, “आज एम्स Bhopal में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की माताजी, काशी बाई के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. मां को खोना एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती. उनके न रहने से जो दुख हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, उनकी उपस्थिति, उनका संबल और उनका आशीर्वाद, सब कुछ चला गया है. Odisha Government के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग की ओर से, और अपनी ओर से, मैं इस कठिन समय में शिवराज सिंह चौहान और उनके पूरे शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
–
एसडी/एएस


