Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘कृत्रिम संसद में भी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बना पाए’, उत्तराखंड के सीएम धामी का इंडी गठबंधन पर तंज

‘कृत्रिम संसद में भी राहुल गांधी को Prime Minister नहीं बना पाए’, उत्तराखंड के सीएम धामी का इंडी गठबंधन पर तंज

ऊधम सिंह नगर, 3 नवंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Tuesday को कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘कृत्रिम संसद’ में भी राहुल गांधी को Prime Minister नहीं बना पाए. उनका यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन की ओर से आयोजित प्रतीकात्मक ‘जनता की महाभियोग’ की कार्रवाई के संदर्भ में आया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान Chief Minister धामी ने आरोप लगाया कि जनता द्वारा नकारे जा चुके लोग सत्ता के बिना बेचैन हैं और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिवाली हिंदुओं और सनातन धर्म को मानने वालों का बहुत बड़ा त्योहार है. ऐसे समय में विरोध-प्रदर्शन करने से व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को नुकसान हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली हाईकोर्ट के आकलन के मुताबिक, इस वजह से 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए Chief Minister ने कहा कि राहुल गांधी और उनका परिवार लंबे समय तक देश की संसद चलाता रहा है. अब जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है तो उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर ‘कृत्रिम संसद’ आयोजित की. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए धामी ने कहा कि वहां भी प्रियंका गांधी वाड्रा पीछे रह गईं और राहुल गांधी को Prime Minister नहीं बनाया जा सका.

दरअसल, इंडी गठबंधन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और अन्य मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जनता की महाभियोग’ की कार्रवाई आयोजित की थी. इसके बाद Sunday को विपक्षी गठबंधन ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में ‘दिल्ली चलो’ रैली की. रैली को संबोधित करते हुए Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा था.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई ‘वोट चोरी’ सामान्य चोरी नहीं, बल्कि कानूनी भाषा में ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी का मामला है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर ईवीएम के इस्तेमाल और देश की मतदाता सूचियों से 13.5 करोड़ नाम हटाने के जरिए वोट चोरी करने का आरोप लगाया था. राहुल गांधी ने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए ज्ञानेश कुमार ने जो किया है, वह देशद्रोह और प्रत्येक नागरिक की आवाज की चोरी के समान है.

उन्होंने यह भी कहा था कि संविधान और लोकतंत्र पर हमला करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ-साथ Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह को भी परिणाम भुगतने होंगे.

–

डीएससी

Share