कुमारस्वामी का प्रियांक खड़गे पर बड़ा आरोप, कहा- रिसॉर्ट में परीक्षा कराना अनोखा प्रयोग

New Delhi, 31 अगस्त . कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) भर्ती में कथित गड़बड़ियों को लेकर Union Minister एचडी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक Government पर हमला तेज कर दिया है. उन्होंने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि वह Bengaluru कब आ रहे हैं और केपीएससी पीड़ितों से कब मिलेंगे?

New Delhi में मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि केपीएससी विवाद अब राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है, जिससे कर्नाटक की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है. केपीएससी विवाद पर अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है और इसकी वजह राज्य Government की विफलता है. राहुल गांधी को इस पर बोलना चाहिए. जब कर्नाटक में इतने गंभीर आरोप लग रहे हों, तो वे चुप नहीं रह सकते.

कुमारस्वामी ने राहुल गांधी से कर्नाटक का दौरा करने और कथित गड़बड़ियों से प्रभावित युवाओं से मिलने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर देशभर में घूमते हैं और छात्रों के साथ ही युवाओं से बातचीत करते हैं. उन्हें Bengaluru आना चाहिए और केपीएसी से प्रभावित युवाओं के साथ बैठना चाहिए. उन्हें उनकी शिकायतें सुननी चाहिए और खुद समझना चाहिए कि कर्नाटक में कांग्रेस की Government के तहत क्या हो रहा है.”

उन्होंने राहुल गांधी से इस मुद्दे को उसी गंभीरता से उठाने की अपील की, जैसे उन्होंने नीट विवाद को उठाया था. कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि प्रियांक खड़गे ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ग्रेड-I) की भर्ती में हुई कथित गड़बड़ियों की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते. खड़गे यह कैसे कह सकते हैं कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है? आरोप लगे हैं कि उम्मीदवारों को रिसॉर्ट में रखा गया, उन्हें प्रश्न-पत्र दिए गए और ओएमआर शीट में हेरफेर की गई. ये आरोप उस विभाग की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े हैं, जिसके वे प्रमुख थे.

Union Minister ने तंज कसते हुए कहा, “जहां तक मुझे पता है, परीक्षाएं स्कूलों और कॉलेजों में होती हैं. लेकिन, प्रियांक खड़गे के विभाग के तहत भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कथित तौर पर एक रिसॉर्ट में बिठाकर परीक्षा दिलाई गई. अगर सच में ऐसा हुआ है, तो यह एक अनोखा प्रयोग होगा. Government की निष्क्रियता साफ दिख रही है. केपीएससी भले ही एक संवैधानिक संस्था हो, लेकिन राज्य Government के प्रभाव में काम करते हुए उस पर गड़बड़ियों का अड्डा बनने के आरोप लग रहे हैं.”

कुमारस्वामी ने कहा, “जब भी मैंने केपीएससी की गड़बड़ियों के बारे में बात की है, मैंने जनता के सामने दस्तावेज रखे हैं. मैंने जांच रिपोर्ट, कार्बन का इस्तेमाल करके कथित तौर पर बदली गई ओएमआर शीट और सब-कमेटी की रिपोर्ट जारी कर दी है. Chief Minister ने भी विधानसभा में गड़बड़ियों पर जवाब दिया है.”

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment