
Mumbai , 21 सितंबर . Actress उर्फी जावेद ने कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में कैमियो रोल में नजर आ रही हैं. Actress ने बताया कि वे कई समय से कुणाल खेमू की फिल्म में काम करना चाह रही थीं और अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है.
Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की न सिर्फ अपील कि बल्कि सभी दर्शकों को फिल्म से जुड़ी अपनी एक दिलचस्प कहानी भी बताई.
उर्फी जावेद ने कहा, “जब मैंने पहली बार फिल्म ‘मड़गांव एक्सप्रेस’ देखी थी, तो मेरे दिमाग में ख्याल आया था कि काश इसके सीक्वल में मुझे काम करने का मौका मिले, कुणाल खेमू कोई रोल दे दें, भले ही वो छोटा हो. फिल्म बहुत ही मजेदार थी. फिर कुछ समय बाद मुझे फिल्म ‘वाइब’ के लिए कॉल आता है कि कुणाल खेमू की फिल्म में कैमियो रोल करना है.
Actress ने बताया कि वे कुणाल खेमू के साथ काम करने के लिए इतने उतावली थी कि बिना कुछ जाने ही इस रोल के लिए हां कर दिया था. उन्होंने कहा, “मुझे कुछ भी नहीं जानना है, क्या रोल है या फिर फिल्म की स्टोरी कैसी है मुझे बस यह फिल्म करनी है और मैं बिना सोचे समझे सेट पर पहुंच गई.”
Actress ने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, “इस फिल्म में मेरा छोटा-सा रोल है, पता नहीं इसे आप में से कितने लोगों ने देखा है और अगर नहीं देखा है, तो जरूर देखने जाएं.”
Actress ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “जाएं, जाकर फिल्म वाइब देखकर आएं. बहुत अच्छी फिल्म है. कुणाल खेमू और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का धन्यवाद. थोड़ा स्टोरी डाल दें मुझे टैग करते हुए.”
कुणाल खेमू की फिल्म वाइब में उर्फी जावेद ने डॉक्टर चंचल का एक छोटा सा कैमियो (विशेष भूमिका) निभाया है. उनके इस किरदार के जरिए मुख्य Actor हार्दिक (कुणाल खेमू) की पर्सनालिटी और सीन की पृष्ठभूमि को सेट किया जाता है.
–
एनएस/पीएम