‘कुछ कही, कुछ अनकही’ : पीएम मोदी जो एक ‘एक्शन’ से दे डालते हैं कई संदेश, अमिताभ सिन्हा की पुस्तक में पढ़ पाएंगे आप

New Delhi, 21 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और देश के पीएम के तौर पर लगातार वह अपने तीसरे कार्यकाल में अपने तन-मन से देश सेवा के कार्य में लगे हुए हैं. पीएम मोदी की यह सार्वजनिक सेवा यात्रा देश ही नहीं दुनिया में भी चर्चा का विषय है. Gujarat के वडनगर में एक साधारण परिवार में जन्मे Narendra Modi का यह सफर लोगों की कल्पना से एकदम परे है, जिसको उन्होंने अपने सेवा कार्य से विश्वास की नई ऊंचाई दी है. उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव और संघर्षों की कई कहानियां आज भी सर्वजनिक नहीं हैं. उनका विजन, मिशन और एक्शन इन तीनों के कई पहलूओं से आज भी देश की जनता अनभिज्ञ है. इस सब के बीच प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ पाठकों के बीच आ गई है.
इस किताब के जरिए अमिताभ सिन्हा ने Narendra Modi के Political, सामाजिक जीवन के साथ उनके व्यक्तित्व और लीक से अलग हटकर चलाए गए उनके Gujarat और देश के 25 साल के शासन से जुड़ी सुनी-अनसुनी कहानियों को कलमबद्ध किया है.
किताब में कोरोना काल की एक कहानी का जिक्र है. India ने कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है. इसको लेकर विदेशी नेता तो संदेह कर ही रहे थे. देश के भीतर भी कुछ दलों के राजनेता इस बात को लेकर आशंका जता रहे थे कि इतने कम समय में तैयार कोरोना वैक्सीन कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करेंगी और Government ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए आनन-फानन में India में तैयार वैक्सीन को लोगों को लगाने का फैसला कर लिया है. इस वैक्सीन को लेकर कई विपक्षी पार्टी के नेता तरह-तरह की बयान बाजी कर रहे थे. इस सब के बीच दिन था Monday का दिल्ली में सुबह के 7 बजे का वक्त और अचानक जब पूरी दिल्ली सड़क पर इधर से उधर अपने काम पर पहुंचने के लिए भाग रही होती है. तब Prime Minister के निवास 7-लोककल्याण मार्ग से पीएम मोदी का काफिला निकला और एम्स की तरफ बढ़ चला. पीएम के काफिले के साथ पूरा सुरक्षा तंत्र तो था लेकिन उनके काफिले के साथ जो तामझाम लगता है वह नदारद नजर आ रहा था. आम आदमी तक कोरोना की वैक्सीनेशन की मंजूरी मिल गई थी यानी कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हुआ था. लोग विपक्षी नेताओं के बयानों की वजह से असहज तो महसूस कर रहे थे. ऐसे में फ्रंट पर इस बार पीएम मोदी आए. उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाई और देश की जनता को साफ संदेश दे दिया कि देश के वैज्ञानिकों पर संदेह ना करें यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इस महामारी से सुरक्षा के लिए सभी इस वैक्सीन को लगवाएं.
हालांकि जब पीएम का काफिला एम्स पहुंचा तो वहां का माहौल थोड़ा परेशानी भरा हो गया था. ऐसे में यहां भी पीएम मोदी ने माहौल को हल्का करने के लिए वहां उपस्थित नर्सों और अन्य कर्मचारियों से बातचीत शुरू कर दी. उन्होंने पहले तो उन सबके बारे में पूछा और फिर वहां उपस्थित नर्सों से कहा, “आप लोग वैक्सीन लगाने के लिए मोटी सुई का इस्तेमाल तो नहीं करेंगी? हालांकि, वहां उपस्थित लोग इस बार कुछ बोल नहीं पाए तो पीएम ने फिर कहा- अरे, नेताओं की चमड़ी मोटी होती है इसलिए आप सबसे पूछा.” अब क्या था वहां कमरे में मौजूद सभी लोग हंसने लगे. यानी पीएम मोदी को इस बात का हमेशा एहसास रहा है कि लोग कभी-कभी उनको सामने देखकर असहज हो जाते हैं ऐसे में उन्हें कैसे सहज करना है यह उनको पता है.
अमिताभ सिन्हा ने बतौर बीट रिपोर्टर Narendra Modi की राजनीति को महासचिव के दौर से Prime Minister के काल तक लगातार अपने सामने उभरते देखा और उनकी नजरों ने इस दौरान जो कुछ देखा, उन्होंने इस कालक्रम को जैसा महसूस किया, उसको कलम के जरिए पन्नों पर विस्तार से रेखांकित किया है.
अमिताभ सिन्हा ने बतौर बीट रिपोर्टर पीएम मोदी को जितने करीब से देखा और उनसे जुड़ी खबरों का संयोजन और संकलन जिस तरीके से किया, उन्हीं खबरों और रिपोर्टों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने सब कुछ बताने की कोशिश की और यह भी बताया कि Gujarat के विकास से लेकर 2014 में केंद्र में बतौर Prime Minister के तौर पर शपथ लेने वाले पीएम मोदी ने अपने इस लंबे कार्यकाल तक कैसे केवल और केवल राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और उनके मस्तिष्क में हर छोटी-बड़ी घटना के पीछे क्या चल रहा था.
अमिताभ सिन्हा की कलम ने जहां पीएम की कठोर प्रशासक की छवि को पन्ने पर उभारा, वहीं इससे अलग पीएम के मानवीय चेहरे को भी शब्दों के जरिए आकार दिया. किताब में पीएम मोदी के कई ऐसे वन लाइनर्स जवाबों के बारे में भी लिखा गया है जो पाठक के चेहरे पर पढ़ते समय स्वतः मुस्कान लाने के लिए काफी है.
अमिताभ सिन्हा ने किताब में यहां तक समझाने की कोशिश की है कि पीएम मोदी अपने कार्यकाल में जो भी कठिन फैसले ले रहे हैं या ले चुके हैं, उनके पीछे उनकी सोच क्या रही है. वहीं 2047 तक विकसित India के संकल्प को पीएम मोदी क्यों दोहराते रहते हैं और कैसे वह India के सामाजिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ विकसित India के संकल्प के मिशन पर लगे हुए हैं, इसके बारे में भी स्पष्टता से शब्दों के जरिए समझाया गया है.
20 नवंबर Friday को New Delhi में Prime Minister Narendra Modi के विजन, मिशन और कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा किया गया. इस दौरान नितिन नवीन ने इस बात को लेकर अमिताभ सिन्हा की तारीफ की कि वह (अमिताभ सिन्हा) Prime Minister Narendra Modi के व्यक्तित्व, कार्यशैली, नेतृत्व और 25 वर्षों की सेवा यात्रा के साक्षी हैं. इस दौरान नवीन एक बात का जिक्र भी किया कि पीएम मोदी के पांच प्रमुख मंत्र – लीक से हटकर सोच, अपनी सीमाओं को चुनौती देना, बुनियादी जरूरतों पर ध्यान, नए मानक स्थापित करना और सबको साथ लेकर चलने रहा है.
अमिताभ सिन्हा की इस पुस्तक में वर्ष 2001 के उस दौर का भी उल्लेख है, जब एक ऐसे व्यक्ति को संगठन से निकालकर Government का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई, जिन्होंने कभी विधायक के रूप में भी काम नहीं किया था और उस समय Gujarat आपदा के दौर से गुजर रहा था. उस दौरान Narendra Modi ने Chief Minister कैसे कठोर निर्णय लिए और उस समय की व्याप्त चुनौतियों को कैसे Gujarat की विकास यात्रा के अवसर में बदल दिया इसका जिक्र है. इसके साथ ही उनकी किताब में इस बात का भी जिक्र है कि जनभावनाओं को समझने और कार्यकर्ताओं से जुड़ने की शानदार शैली पीएम मोदी के व्यक्तित्व में साफ झलकती है और इसको लेकर कई प्रकरणों का जिक्र भी किया गया है.
पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ में Prime Minister Narendra Modi के 25 वर्षों की सेवा और समर्पण का मूल मंत्र ‘स्वयं को पीछे रखकर राष्ट्र को आगे रखना’ है, इसको स्पष्ट तौर पर उकेरा गया है. इस पुस्तक में कई अध्यायों में साफ बताया गया है कि कैसे राष्ट्र सर्वोपरि के सिद्धांत को पीएम मोदी जीते हैं, उनका विजन किसी भी विषय पर लीक से हटकर सोच, अपनी सीमाओं को चुनौती देना, बुनियादी जरूरतों पर ध्यान, नए मानक स्थापित करना, सबको साथ लेकर चलना यानी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को बेहतरीन तरीके से परिभाषित किया गया है.
इस पुस्तक में अमिताभ सिन्हा ने एक पत्रकार के तौर पर जो अनुभव पीएम मोदी के साथ रहकर हासिल किया उनको किस्सों के तौर पर शब्दों के रूप में पन्नों पर उकेरा है. इसमें 2014 के चुनाव अभियान और GST और नोटबंदी और कोविड-19 महामारी के दौरान लिए गए निर्णयों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके संवाद से जुड़े अनुभव का जिक्र है. किताब में सिन्हा ने यह कोशिश की है कि इसको पढ़कर पाठक यह समझ सकें कि बड़े फैसलों के पीछे Prime Minister की सोच क्या थी और कठिन समय में उन्होंने किस तरह धैर्य और आत्मविश्वास के साथ देशहित में निर्णय लिए.
–
जीकेटी/एमएस


