कुंबले ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उभरते स्पिनर्स के लिए आयोजित की दो दिन की मास्टर क्लास

Bengaluru, 24 सितंबर . India के पूर्व कप्तान और दिग्गज लेग-स्पिनर अनिल कुंबले ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में चुने गए युवा स्पिनरों के लिए दो दिन की एक खास मास्टर क्लास आयोजित की.

इस सेशन का मकसद देश के उभरते स्पिनरों को कुंबले की देखरेख में अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद करना था. कुंबले इंटरनेशनल क्रिकेट में India के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट लिए हैं. बीसीसीआई ने Thursday को अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इस महीने की शुरुआत में चुने गए उभरते हुए स्पिनरों ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में India के सबसे बड़े मैच-विनर स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले के साथ 2 दिन की मास्टरक्लास में हिस्सा लिया.”

बीसीसीआई ने आगे लिखा, “इसमें शामिल खिलाड़ियों को इस दिग्गज से यह जानने का मौका मिला कि एलीट लेवल पर सफल होने के लिए क्या जरूरी है. इसके साथ ही, कुंबले ने उन्हें उनके खेल की बारीकियों के बारे में भी बताया.” इस मास्टरक्लास में India के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी भी मौजूद थे, जो Bengaluru में मौजूद अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस सुविधा में स्पिन-बॉलिंग कोच के तौर पर काम करते हैं. जोशी जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पुरुष टी20 क्रिकेट इवेंट के लिए भारतीय पुरुष टीम का भी हिस्सा हैं.

इस साल की शुरुआत में, India के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने सीओई में इंडिया ए और अंडर-19 सेटअप के तेज गेंदबाजों के लिए तीन दिन का खास रेड-बॉल कैंप आयोजित किया था. India के पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने भी 23-26 मार्च तक सीओई में ऑफ-स्पिनरों के लिए चार दिन का खास कैंप आयोजित किया था. हरभजन के कैंप में तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह और सारांश जैन शामिल हुए थे.

इस बीच, सीओई अभी भी इस सुविधा के लिए ‘हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन’ पद के लिए आवेदन मांगे हैं. मार्च 2025 में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से यह अहम पद खाली पड़ा है. सीओई के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया पहले ही इस अहम पद के लिए सही उम्मीदवार खोजने में आ रही चुनौतियों का जिक्र कर चुके हैं.

–

एसएम/पीएम

Leave a Comment