
पालघर, 26 सितंबर . Maharashtra के पालघर जिले में Saturday रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई.
भूकंप रात 10 बजकर 33 मिनट 46 सेकंड पर आया. इसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 20.047 अक्षांश और 72.974 देशांतर पर दर्ज किया गया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल को नुकसान होने की सूचना नहीं है. हालांकि, झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल देखा गया.
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित प्रभाव का आकलन किया जा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
इससे पहले, भूटान में 19 सितंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसका केंद्र ग्येलपोजिंग बताया जा रहा है. India के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार शाम 4 बजकर 01 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर धरती डोली और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी.
इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे नापी गई थी. पूर्वोत्तर India में भी इसके झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने social media पर लोगों को संयम बरतने की सलाह दी. बताया कि किसी नुकसान की खबर नहीं मिली.
नेपाल में 8 सितंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. एनसीएस ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, “नेपाल में Tuesday को भारतीय समयानुसार रात 9.38 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र अक्षांश 29.022, देशांतर 83.978 पर, 143 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप का स्थान काठमांडू, नेपाल से 196 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में दर्ज किया गया है.”
भूकंप का केंद्र जमीन से 143 किलोमीटर की गहराई में होने के कारण इसके झटके दूर-दूर तक महसूस होने की आशंका है. हालांकि, राहत की बात यह है कि गहराई अधिक होने से सतह पर नुकसान की संभावना कम हो जाती है. फिलहाल, नेपाल से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. नेपाल भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन में आता है.
–
एएसएच/डीकेपी