कांग्रेस के अतीत और नाकामियों का हिसाब दें राहुल गांधी: हेमंत खंडेलवाल

Bhopal , 1 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस के लंबे शासनकाल का हिसाब भी देना चाहिए.

Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बालाघाट कुपोषण और अन्य बीमारियों के चलते हुई आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में आए थे, उन्होंने यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और राज्य Government पर गंभीर आरोपों लगाए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, कांग्रेस आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सवाल उठा रही है, लेकिन उसे यह भी बताना चाहिए कि लंबे समय तक देश और प्रदेश की सत्ता में रहने के बावजूद उसने आदिवासी अंचलों के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए क्या ठोस प्रयास किए. कांग्रेस वर्षों तक सत्ता में रही, फिर भी आदिवासी अंचलों की अनेक मूलभूत समस्याएं क्यों बनी रहीं, राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए.

खंडेलवाल कहा कि बालाघाट की जनता कांग्रेस के उस दौर को भी नहीं भूली है, जब यह क्षेत्र नक्सलवाद की गंभीर चुनौती से जूझ रहा था. कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लिखीराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी. क्या राहुल गांधी कभी लिखीराम कांवरे के परिवार के साथ बैठे? क्या उन्होंने उनके परिवार की पीड़ा को समझने का प्रयास किया?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आज भाजपा Government से सवाल कर रही है, लेकिन जनता यह भी पूछ रही है कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद की चुनौती क्यों बनी रही, आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अपेक्षित विस्तार क्यों नहीं हुआ और वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस इन समस्याओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं कर सकी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सवाल पूछकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती. जनता अब कांग्रेस से पूछ रही है कि अपने शासनकाल में क्या किया, आपकी नीतियों का परिणाम क्या रहा और जिन समस्याओं को लेकर आज आप राजनीति कर रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए सत्ता में रहते हुए आपने क्या कदम उठाए?

खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और Chief Minister मोहन यादव के प्रयासों से बालाघाट सहित प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों को भी गति दी गई है. दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के विस्तार पर Government लगातार काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा Government का दृष्टिकोण स्पष्ट है कि नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ उन क्षेत्रों में विकास को भी प्राथमिकता दी जाए, जहां लंबे समय तक विकास की गति प्रभावित रही. सुरक्षा और विकास के दोहरे प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव का वातावरण तैयार हुआ है.

–

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment