Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

कश्मीर में अपराध मामलों के जल्द निपटारे और शीतकालीन तैयारियों पर जोर, आईजीपी सुजीत कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कश्मीर में अपराध मामलों के जल्द निपटारे और शीतकालीन तैयारियों पर जोर, आईजीपी सुजीत कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

श्रीनगर, 24 अक्टूबर . कश्मीर जोन के Police महानिरीक्षक (आईजीपी) सुजीत कुमार ने Saturday को हाइब्रिड मोड में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में कश्मीर जोन के तीनों रेंज डीआईजी और सभी जिला एसएसपी शामिल हुए. इस दौरान अपराध मामलों के निपटारे, सुरक्षा तैयारियों और विभिन्न Policeिंग उपायों की समीक्षा की गई.

बैठक में आईजीपी ने लंबित आपराधिक मामलों की जांच और उनके समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों (एनसीएल) के तहत निर्धारित 60 और 90 दिनों की समय-सीमा के भीतर मामलों की जांच पूरी करने और उनका निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

आईजीपी ने चोरी से जुड़े मामलों, बरामदगी की दर और संगठित चोरी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयासों की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता मजबूत करने और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू), हाइब्रिड आतंकियों तथा शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा.

बैठक में कश्मीर में सर्दियों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई. आईजीपी ने Police थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में तैनात Policeकर्मियों के लिए पर्याप्त हीटिंग व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कठिन शीतकालीन परिस्थितियों में ड्यूटी देने वाले कर्मियों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए.

सुजीत कुमार ने Police नाकों को अधिक प्रभावी, गतिशील और खुफिया जानकारी आधारित बनाने पर जोर दिया. हालांकि उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

उन्होंने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर तालमेल बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

बैठक में अदालतों में लंबित और स्थगित मामलों की भी समीक्षा की गई. आईजीपी ने न्यायालय के निर्देशों और कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार इन मामलों की नियमित निगरानी और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

इसके अलावा, कुछ Police थानों को मॉडल Police स्टेशन के रूप में विकसित करने और मौजूदा Police थानों एवं चौकियों के उन्नयन पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य Policeिंग के स्तर, बुनियादी ढांचे और जनसेवा वितरण में सुधार लाना है.

जनसंपर्क को Policeिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए आईजीपी ने नियमित Police-जनता बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इससे लोगों की शिकायतों का समाधान होगा, सामुदायिक भागीदारी बढ़ेगी और Police के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होगा.

बैठक के अंत में आईजीपी ने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, खुफिया आधारित Policeिंग, शीतकालीन तैयारियों और आपसी समन्वय को मजबूत रखते हुए पूरे कश्मीर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए.

–

एएमटी/डीकेपी

Share