Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

कर्नाटक सरकार ने मैसूर दशहरा के उद्घाटन के लिए गवीमठ के संत को चुना, सीएम ने की घोषणा

कर्नाटक Government ने मैसूर दशहरा के उद्घाटन के लिए गवीमठ के संत को चुना, सीएम ने की घोषणा

Bengaluru, 24 सितंबर . कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने Thursday को घोषणा की कि कोप्पल के गवीमठ के श्री अभिनव गवीसिद्धेश्वर महास्वामीजी इस साल राज्य के प्रसिद्ध वार्षिक उत्सव मैसूर दशहरा का उद्घाटन करेंगे.

शिवकुमार ने विधानसभा में सूखे की स्थिति पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की. उन्होंने विधानसभा और विधान परिषद, दोनों सदनों के सदस्यों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

उन्होंने कहा, “इस साल नाडा हब्बा मैसूर दशहरा का उद्घाटन कोप्पल गवीमठ के पूज्य श्री अभिनव गवीसिद्धेश्वर महास्वामीजी करेंगे.”

Chief Minister ने बताया कि उन्होंने संत को पहले ही निमंत्रण भेज दिया है और Thursday सुबह उनसे फोन पर भी बात की. महास्वामीजी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

Chief Minister ने विधायकों से कहा, “अगले महीने नाडा हब्बा दशहरा आयोजित होगा. मैं आप सभी को इस साल के उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित करता हूं. सभी को इसमें शामिल होना चाहिए.”

इससे पहले दिन में चित्रदुर्ग में किसानों के सम्मान समारोह में शिवकुमार ने कहा कि Government किसानों की समस्याओं को दूर करने और सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है.

उन्होंने भद्रा अपर बैंक प्रोजेक्ट का जिक्र किया, जिसके जरिए भद्रा नदी का पानी चित्रदुर्ग तक पहुंचाया गया. उन्होंने इसे 60 साल पुराने सपने का पूरा होना बताया.

Chief Minister ने कहा कि 2028 से पहले पूरे सूखे क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पांच गारंटी योजनाओं के साथ Government ने किसानों के लिए कई पहल की हैं. इनमें छोटे किसानों को मदद, कृषि गतिविधियों के लिए सहायता और उनकी आजीविका में सुधार के उपाय शामिल हैं.

शिवकुमार ने यह भी कहा कि Government कृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा और महादयी समेत विभिन्न नदियों के पानी में कर्नाटक के हिस्से की रक्षा करेगी.

सिरिगेरे में शिवकुमार ने तरालाबालु जगद्गुरु मठ के श्री शिवकुमार शिवाचार्य महास्वामीजी की 35वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने शिक्षा, समाज सेवा, समानता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में इस संस्था की भूमिका की सराहना की.

कस्तूरीरंगन रिपोर्ट का जिक्र करते हुए शिवकुमार ने कहा कि Government ने पश्चिमी घाट और मलनाड क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और लोगों पर इसके प्रभावों पर चर्चा के लिए विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था.

उन्होंने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल केंद्र Government से संपर्क करेगा और पीढ़ियों से जंगलों के आसपास रहने वाले किसानों के हितों की रक्षा की मांग करेगा.

सिंचाई के मुद्दे पर शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने तुंगभद्रा बेसिन में पानी के संरक्षण पर सहमति जताई है.

उन्होंने बताया कि गाद जमा होने के कारण करीब 30 टीएमसी पानी के नुकसान को रोकने के लिए एक समानांतर जलाशय बनाने पर चर्चा चल रही है.

दिन की प्रमुख घोषणा मैसूर दशहरा के उद्घाटन के लिए श्री अभिनव गवीसिद्धेश्वर महास्वामीजी का चयन रही.

शिवकुमार ने दोनों सदनों के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और बताया कि महास्वामीजी ने मैसूर दशहरा के उद्घाटन का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share