
Bengaluru, 25 सितंबर . कर्नाटक भाजपा ने Friday को मल्लेश्वरम में पार्टी के राज्य मुख्यालय जगन्नाथ भवन में फूल चढ़ाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई.
भाजपा एमएलसी केशव प्रसाद ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचार समाज को सही रास्ते पर चलने के लिए मार्गदर्शन देते हैं और Prime Minister Narendra Modi ने समाज के आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उनके विजन को पूरा करने की दिशा में काम किया है.
केशव प्रसाद ने कहा, “आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, जिनके काम और विचार आज भी मिसाल कायम करते हैं. उनके विचारों को पढ़ने से हमें अपने रास्ते सही करने में मदद मिलती है.”
उन्होंने कहा कि उपाध्याय ने सामाजिक और आर्थिक रूप से सबसे निचले पायदान पर मौजूद व्यक्ति को सुविधाएं और सहायता देने की जरूरत पर जोर दिया था. उन्होंने दावा किया कि मोदी Government ने गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने, उनके घरों में शौचालय बनवाने और 58 करोड़ जन धन बैंक खाते खोलने जैसी पहलों के जरिए इस विजन को लागू करने की कोशिश की है.
भाजपा एमएलसी ने कहा कि देशभर में 81 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है और दावा किया कि केंद्र Government की मदद से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा Government दीनदयाल उपाध्याय के बताए सिद्धांतों को लागू करते हुए आगे बढ़ रही है.
पंडित उपाध्याय के शुरुआती जीवन को याद करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि उनका जन्म 1916 में उत्तर प्रदेश में हुआ था और बचपन में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. कम उम्र में ही उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था, जिसका उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा.
पंडित उपाध्याय पढ़ाई-लिखाई में बहुत अच्छे थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आने से पहले उन्हें गोल्ड मेडल मिला था. बाद में वे आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में आए.
केशव प्रसाद ने बताया कि हेडगेवार से मिलने के बाद उपाध्याय ने अपना जीवन देश सेवा में लगाने का फैसला किया. कार्यक्रम में कर्नाटक भाजपा के उपाध्यक्ष हरथलु हलप्पा, पूर्व विधायक एमडी लक्ष्मीनारायण, Bengaluru उत्तर जिला अध्यक्ष एस. हरीश, राज्य कार्यालय सचिव लोकेश अंबेकल्लू, संयुक्त सचिव विश्वनाथ अनाजी, पार्टी नेता और कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे.
–
एएसएच/वीसी