कर्नाटक भाजपा ने बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, बिना घोषणा कटौती का लगाया आरोप

Bengaluru, 11 सितंबर . भाजपा के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता आर. अशोक ने Friday को कर्नाटक में जारी बिजली संकट को लेकर कांग्रेस Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने Chief Minister डी.के. शिवकुमार और ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज पर राज्य को अंधेरे में धकेलने का आरोप लगाया.

social media प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में अशोक ने कहा कि 100 दिनों में Government की एकमात्र उपलब्धि राज्य को रोशनी से अंधेरे में धकेलना है.

उन्होंने कहा, “डीके शिवकार Government की 100 दिनों में एकमात्र उपलब्धि राज्य को रोशनी से अंधेरे में धकेलना है! Chief Minister और ऊर्जा गारंटियों के जोर-शोर से प्रचार के बीच, आप राज्य की जनता को जो तोहफा दे रहे हैं, वह है ‘अंधेरा कर्नाटक’!”

अशोक ने कहा कि Government बारिश की कमी का हवाला देकर रोजाना 2 से 3 घंटे की अघोषित बिजली कटौती कर रही है. प्रशासन राज्य को पाषाण युग में वापस ले जा रहा है.

अशोक ने आरोप लगाया कि Government ने किसानों के साथ धोखा किया है. ग्रामीण इलाकों में 5-6 घंटे बिजली कटौती हो रही है. बिजली न होने के कारण पंप सेट काम नहीं कर रहे हैं. Government बिना किसी दया-भाव के किसानों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं जबकि उनकी खड़ी फसलें उनकी आंखों के सामने सूख रही हैं.

अशोक ने सवाल किया, “क्या आप राज्य में मौजूद बिजली इकाइयों से पूरी बिजली पैदा करने के बजाय, कमीशन के लिए दूसरे राज्यों से महंगी बिजली खरीदने की तैयारी कर रहे हैं?”

अशोक ने एक और आरोप लगाया, “शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक पीक आवर्स (सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत वाले समय) में 30-40 प्रतिशत बिजली कटौती करके आपने गृहिणियों, व्यापारियों और छात्रों को अंधेरे में धकेल दिया है.”

अशोक ने आगे आरोप लगाया कि Government ने ऊर्जा विभाग को बर्बाद कर दिया है और योजनाओं के नाम पर Governmentी खजाने को लूटा है.

उन्होंने कहा, “जलाशयों के खाली होने के बहाने बनाना बंद करें और बिजली की कमी को तुरंत दूर करें, वरना अंधेरे में रह रहे इस राज्य के लोग आपकी नाकारा कांग्रेस पार्टी को ‘हमेशा के लिए लोड शेडिंग’ (बिजली कटौती) का सबक सिखा देंगे.”

ऊर्जा विभाग और कांग्रेस Government ने अभी तक इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है.

अशोक ने सार्वजनिक शौचालयों के खराब रखरखाव को लेकर कांग्रेस Government और Chief Minister डीके शिवकुमार की आलोचना की और Government के ‘ब्रांड Bengaluru’ अभियान पर सवाल उठाए.

उन्होंने पूछा, “सार्वजनिक शौचालयों के लिए फिनाइल और ब्लीचिंग पाउडर खरीदने के पैसे नहीं हैं! क्या यही आपका ‘ब्रांड Bengaluru’ है?”

उन्होंने कहा, “Chief Minister शिवकुमार और Bengaluru विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा, साउथ सिटी कॉर्पोरेशन (साउथ जोन) की खराब हालत शायद आपको रील्स की दुनिया से बाहर की सच्चाई दिखाएगी जबकि आप ‘ब्रांड Bengaluru’ बनाने का दावा करते हैं.”

अशोक ने कहा, “हमारे राज्य की राजधानी में टॉयलेट साफ रखने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और फिनाइल खरीदने तक के पैसे नहीं हैं! टॉयलेट की देखरेख करने वाले गरीब कर्मचारियों को एक पैसा भी नहीं मिला है. आपने ऐसा सिस्टम बना दिया है कि उन्हें हर दिन अपनी जेब से 500 रुपये खर्च करके लोगों को सेवा देनी पड़ती है.”

कमियों को गिनाते हुए अशोक ने कहा, “अस्पतालों, मेट्रो और बस स्टेशनों के पास टॉयलेट के दरवाजे और कमोड टूटे हुए हैं और साफ-सफाई का तो नामोनिशान नहीं है.”

उन्होंने सवाल किया, “क्या आपकी Government, जो हजारों करोड़ रुपये के टेंडर निकालने की योजना बना रही है, उनके पास गरीब मजदूरों को उनकी वाजिब मजदूरी देने के लिए पैसे नहीं हैं.” उन्होंने मांग की कि Government सबसे पहले बुनियादी सुविधाएं दे और मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान करे.

ओपी/पीएम

Leave a Comment