कर्नाटक: दशहरा की लाइटिंग अवधि बढ़ाए जाने को लेकर भाजपा ने सीएम शिवकुमार पर साधा निशाना

Bengaluru, 22 अक्टूबर . वरिष्ठ भाजपा नेता आर. अशोक ने Thursday को मैसूरु दशहरा की सजावटी रोशनी को बढ़ाए जाने को लेकर कर्नाटक Government पर निशाना साधा है. उन्होंने Chief Minister डी.के. शिवकुमार से आग्रह किया कि वे सूखे की मार झेल रहे किसानों को हर दिन तीन-फेज बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें.
अशोक की ओर से आरोप लगाया गया कि जहां एक तरफ पानी की कमी के कारण फसलें सूख रही हैं और किसान परेशान हैं, वहीं Government उनकी समस्याओं को हल करने के बजाय त्योहार की सजावट और रोशनी को बढ़ाने में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है. उन्होंने पूछा, “राज्य में सूखे के हालात हैं और किसान आंसू बहा रहे हैं, ऐसे में उन्होंने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विदेशी मेहमानों को बुलाकर भव्य आयोजन किया. चलिए, कोई बात नहीं; हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन क्या अब आप हमारे उन किसानों के आंसू पोंछेंगे जो भारी संकट में हैं?”
दशहरा की सजावटी रोशनी को 15 दिन और बढ़ाने के फैसले का जिक्र करते हुए अशोक ने कहा कि Government को उन किसानों के प्रति भी वैसी ही चिंता दिखानी चाहिए, जिनके खेत सूख रहे हैं. उन्होंने पूछा, “क्या अब आप कम से कम इतनी चिंता तो दिखाएंगे कि किसानों के सूखते खेतों के लिए हर दिन कम से कम एक घंटे के लिए थ्री-फेज बिजली की आपूर्ति की जाए, ताकि उनके जीवन में भी कुछ रोशनी आ सके?”
अशोक ने आरोप लगाया कि Government दशहरा के सजावट पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन किसानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पंप सेटों के लिए पर्याप्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने को तैयार नहीं है. उन्होंने बताया कि किसान फसल उगाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, और सवाल किया कि क्या Government उनकी आजीविका को सहारा देने के लिए बिजली उपलब्ध कराने को तैयार है? अशोक ने कहा, “उनके दिखावे और चकाचौंध से किसानों की जिंदगी नहीं बदलने वाली. बहुत हो गया यह फिजूलखर्च; अब शासन-प्रशासन पर ध्यान दें.”
बता दें कि कर्नाटक के Chief Minister शिवकुमार ने Monday को कहा कि वह अगले हफ्ते Prime Minister Narendra Modi से मिलने के लिए सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. वे Prime Minister को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य में सूखे से राहत की मांग करेंगे. वहीं, दूसरी ओर Government मैसूर में दशहरा की सजावटी रोशनी को 10 दिन और बढ़ाने की योजना बना रही है.
विधान सौधा में मीडिया से बात करते हुए Chief Minister शिवकुमार ने बताया कि विपक्ष के नेताओं ने भी Prime Minister से मिलने और सूखे से राहत के लिए ज्ञापन सौंपने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, “हां, हम सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ Prime Minister से मिलेंगे और उन्हें एक ज्ञापन सौंपेंगे. विपक्ष के नेताओं ने भी कहा है कि वे हमारे साथ चलेंगे. मैं इसलिए इंतजार कर रहा हूं क्योंकि सूखे की समस्या सिर्फ कर्नाटक तक सीमित नहीं है बल्कि देश के कई अन्य हिस्सों पर भी इसका असर पड़ा है. अगर Prime Minister हमें दशहरा और कन्नड़ राज्योत्सव के बीच का समय देते हैं, तो हम उनसे मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे.”
–
एसडी/पीएम


