
Mumbai , 5 अक्टूबर . पंजाबी Actress ईशा रिखी इन दिनों ‘बिग बॉस -20’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. Actress का मानना है कि शो के अंदर उन्हें अपनी पर्सनैलिटी दिखाने का ज्यादा समय नहीं मिला.
ईशा रिखी ने कहा, “अगर शो में ज्यादा दिन तक रुक पाती तो, मैं दर्शकों को दिखाती कि मैं किन बातों पर रिएक्ट करती हूं लेकिन मेरे अंदर कि ये बातें सामने ही नहीं आईं. घर के सभी सदस्यों के साथ मेरे अच्चे रिश्ते थे. बहुत कम लोग थे जो मुझे पसंद नहीं थे या जिन्हें मैं पसंद नहीं थी. वहां 16 लोग थे, जिनमें से 14 लोग मेरे साथ बहुत अच्छे थे और मैं भी उनके साथ अच्छी थी, लेकिन समय के साथ जब हम एक-दूसरे की कमियां देखने लगते हैं, तब चीजें बदलती हैं और मुझे वो समय ही नहीं मिला और मैं बाहर आ गई.”
Actress ने शो से बाहर निकलने पर निराशा जाहिर करते हुए कहा, “मुझे इस बात का दुख रहेगा कि हमारे दर्शक ठीक से मेरी असली पर्सनैलिटी नहीं जान पाए लेकिन मुझे लगता है कि जिन्हें जानना था. उन्हें एक-दो हफ्तों में ही समझ आ गया कि मैं कैसी हूं और शायद ज्यादा दिनों तक रुकती फिर भी वे नहीं जान पातें.” हालांकि, Actress ने यह भी माना कि शो से बाहर वह अपना गेम अच्छा ना खेलने की वजह से हुई हैं.
ने Actress से सवाल किया, “माही ने हाल ही में उस पल के बारे में बात की जब काजी जी आपकी तरफ बढ़े थे. जब आपके आसपास आवाजें तेज हो गई थीं, तब आपने उस पल को कैसे देखा? क्या सच में आपको डर लग रहा था?” उन्होंने कहा, “नहीं, काजी मुझसे बात करने के लिए नहीं आए थे बल्कि उन्हें जो कुछ भी कहना था, वह मेरे पीछे से कह रहे थे.”
माही के बारे में बात करते हुए ईशा रिखी ने कहा, “माही जिस तरह की एक्ट्रेस हैं और जैसा उनका सफर रहा है, मुझे लगता है कि उन्हें दूसरों के पास जाकर बातें कहने की बजाय सीधे मेरे सामने आकर बात करनी चाहिए थी. इसलिए वहां मुझे थोड़ा अच्छा नहीं लगा.”
ने माही को लेकर एक और सवाल करते हुए कहा, “माही ने ये भी कहा था कि कुछ ड्रामे के लिए लोग आपको दोष दे सकते हैं. क्या आपको उनकी ये बात सही लगी? या आपको लगता है कि आपके एक्स हसबैंड बादशाह के साथ आपका जो अनुभव रहा है, उसने कुछ स्थितियों में आपकी प्रतिक्रिया को प्रभावित किया है?”
ईशा रिखी ने कहा, “मुझे लगता है कि ये माही की अपनी राय थी और उन्होंने एक कहानी बना दी. अगर उन्होंने सच में इस बारे में सोचा होता, तो वो मेरे पीछे दूसरों से बात करने के बजाय सीधे मुझसे बात करतीं. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए थी. मुझे नहीं लगता कि ये इतनी बड़ी बात थी. उन्होंने इसे बड़ा बना दिया, वरना शायद कोई और इसे इस तरह नहीं करता.”
–
एनएस/पीएम