
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर . India में कनाडा के कार्यवाहक उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने के साथ एक विशेष बातचीत में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को एक नई और स्पष्ट दिशा दी है. Gujarat के Chief Minister और फिर देश के Prime Minister के रूप में लगातार 25 वर्षों तक इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालना एक असाधारण उपलब्धि है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी टैरिफ मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए India को शुभकामनाएं भी दी.
के साथ बातचीत में क्रिस्टोफर ने कहा कि कनाडा के लिए यह देखना बेहद दिलचस्प है कि वह ऐसे देश के साथ साझेदारी बना सकता है, जो इतनी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है. साथ ही, ऐसा Prime Minister नेतृत्व कर रहा है जो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और India की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है. Prime Minister ने India को एक ऐसी दिशा दी है, जो पहले उतनी स्पष्ट नहीं थी.
मेरी India में पहली नियुक्ति 25 साल पहले हुई थी. उस समय देश आगे बढ़ना शुरू कर रहा था, लेकिन लाइसेंस राज की व्यवस्था अभी भी काफी हद तक मौजूद थी. आज जब मैं Prime Minister और उनके मंत्रियों को सुनता हूं, तो मुझे India के विकास की रफ्तार को और तेज करने की मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई देती है. India तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब उससे भी अधिक महत्वाकांक्षी आर्थिक विकास लक्ष्यों की बात हो रही है.
वैश्विक व्यापार और अमेरिकी टैरिफ चेतावनी पर बात करते हुए उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने से कहा, भारत, अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं. हमें उम्मीद है कि India इन मुद्दों पर अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए कोई रास्ता निकालेगा.
उन्होंने बताया कि इन प्रतिबंधों की सबसे बड़ी वजह यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई है. कनाडा भी रूस के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का पूरी तरह विरोध करता है. यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का साफ उल्लंघन है, जिस पर रूस समेत सभी देशों ने सहमति जताई है. इस युद्ध में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. सैकड़ों हजारों लोगों की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं, जबकि संपत्ति और बुनियादी ढांचे को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा है.
यह भी सच है कि हम समझते हैं कि प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव के क्या प्रभाव हो सकते हैं. कनाडा खुद भी प्रतिबंधों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर चुका है और हम जानते हैं कि इनके आर्थिक असर कितने व्यापक हो सकते हैं. हम India को इस स्थिति से निपटने के लिए शुभकामनाएं देते हैं. लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यूक्रेन में रूस की कार्रवाइयों का कनाडा दृढ़ता से विरोध करता है.
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि India इन मुद्दों पर अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए कोई रास्ता निकालेगा. India का आकार और उसकी क्षमता अपने आप में अनोखी है. दुनिया में इतनी बड़ी आबादी वाला कोई दूसरा लोकतंत्र नहीं है, और भविष्य में India और भी बड़ा तथा अधिक प्रभावशाली देश बनने की संभावना रखता है. Prime Minister के नेतृत्व में India के विकास को देखना वास्तव में उत्साहजनक है. एक बार फिर मैं Prime Minister और India को पिछले कुछ दशकों में हासिल की गई उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूं.
–
एवाई/एएस