Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

कजाकिस्तान से भगोड़ा आशीष कुमार वापस लाया गया, शादी में हुए विवाद के बाद की थी हत्या

कजाकिस्तान से भगोड़ा आशीष कुमार वापस लाया गया, शादी में हुए विवाद के बाद की थी हत्या

New Delhi, 23 नवंबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांटेड भगोड़े आशीष कुमार को कजाकिस्तान से India वापस लाने का काम किया है.

सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और Haryana Police के साथ मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. आशीष कुमार को 23 नवंबर को New Delhi लाया गया, जहां उसे Haryana Police ने हिरासत में ले लिया.

यह मामला नवंबर 2025 का है. Haryana Police के मुताबिक, एक शादी समारोह के दौरान मृतक और आशीष कुमार के बीच विवाद हो गया था.

बाद में जब मृतक शादी के वेन्यू से लौट रहा था, तो आशीष कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी को रोक लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की. इस हमले में मृतक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई.

इस मामले में Haryana Police की अपील पर सितंबर 2026 में इंटरपोल के जरिए आशीष कुमार के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था.

बाद में उसे कजाकिस्तान के अल्माटी में इमिग्रेशन जांच के दौरान लोकेट किया गया और फिर उसे India डिपोर्ट किया गया.

सीबीआई India में इंटरपोल का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो है. सीबीआई ने बताया कि भारतपोल के जरिए देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय Police सहयोग को बढ़ाया जा रहा है.

सीबीआई के मुताबिक, 2019 से अब तक 300 से ज्यादा वांटेड अपराधियों को इंटरपोल चैनल के जरिए India वापस लाया जा चुका है. इनमें सिर्फ 2026 में ही 75 भगोड़े शामिल हैं.

–

एमएस/

Share