ओडिशा ट्रैवल बाजार 2026 का 7वां संस्करण 3 अक्टूबर से, 27 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल: प्रवती परिदा

भुवनेश्वर, 1 अक्टूबर . Odisha की उपChief Minister प्रवती परिदा ने Thursday को Odisha ट्रैवल बाजार (ओटीबी) 2026 के सातवें संस्करण की आधिकारिक घोषणा की. तीन दिवसीय यह आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक भुवनेश्वर स्थित मेफेयर सैंक्चुअरी में आयोजित किया जाएगा. Chief Minister मोहन चरण माझी इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे. आयोजन की घोषणा मेफेयर लैगून में आयोजित प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई.

Odisha पर्यटन विभाग और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला ओटीबी 2026 एक प्रमुख बीटूबी पर्यटन मंच होगा. इसमें 92 से अधिक निजी कंपनियों के प्रदर्शक, 27 देशों के विदेशी टूर ऑपरेटर और 32 शहरों के घरेलू खरीदार शामिल होंगे. आयोजन के दौरान 6,000 से अधिक पूर्व निर्धारित बिजनेस मीटिंग होने की उम्मीद है.

उपChief Minister प्रवती परिदा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि Odisha ट्रैवल बाजार राज्य की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच है. इस आयोजन के जरिए Odisha के खान-पान, हथकरघा, हस्तशिल्प, पर्यटन स्थलों और आगामी आयोजनों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही यह निवेशकों, पर्यटन कारोबार से जुड़े ब्रांड और अन्य हितधारकों के बीच संवाद को बढ़ावा देगा.

परिदा ने कहा कि Odisha एक महत्वाकांक्षी पर्यटन रणनीति पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदायों के लिए सीधे आर्थिक अवसर पैदा करना और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर राज्य की स्थिति को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि राज्य की टैगलाइन ‘थिंक इंडिया, थिंक Odisha’ है. जो लोग India में निवेश करना चाहते हैं या देश को जानना चाहते हैं, उन्हें Odisha की संभावनाओं पर भी विचार करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म, होमस्टे और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रगतिशील नीतियों के माध्यम से राज्य पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दे रहा है. इसका उद्देश्य ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप राज्य में पर्यटन के जरिए रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

उपChief Minister ने कहा कि पर्यटन से होने वाला आर्थिक लाभ केवल बड़े होटल और रिसॉर्ट तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका फायदा स्थानीय समुदायों और छोटे व्यवसायों तक भी पहुंचना चाहिए. उन्होंने Odisha की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय जीवनशैली को पर्यटकों के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों और वैश्विक पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों से Odisha के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत परंपराओं, विशेष रूप से ग्रामीण Odisha की विशिष्ट संस्कृति को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए.

उपChief Minister प्रवती परिदा ने बताया कि इस बार ओटीबी की एक खास विशेषता Odisha के सभी 30 जिलों की विशिष्ट खूबियों को प्रदर्शित करना होगी. इनमें स्थानीय खान-पान, हथकरघा, हस्तशिल्प और अन्य सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रमुखता दी जाएगी. इसके अलावा इस संस्करण में भाग लेने वाले राज्यों की संख्या 18 से बढ़कर 21 हो गई है.

ओटीबी 2026 के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आठ प्री और पोस्ट-इवेंट फैमिलियराइजेशन टूर भी आयोजित किए जाएंगे. इन दौरों में टूर ऑपरेटर, खरीदार, मीडिया प्रतिनिधि और इन्फ्लुएंसर Odisha के विभिन्न पर्यटन उत्पादों और स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव ले सकेंगे.

–

एसएके/वीसी

Leave a Comment