Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,ओटीटी,मनोरंजन

ओटीटी पर डेब्यू से पहले परिणीति को मिला परिवार का साथ, प्रियंका और राघव ने लुटाया प्यार

ओटीटी पर डेब्यू से पहले परिणीति को मिला परिवार का साथ, प्रियंका और राघव ने लुटाया प्यार

Mumbai , 21 सितंबर . Actress परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं. Monday को Actress के सपोर्ट में उनकी बड़ी बहन-ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और पति राघव चड्ढा आए. दोनों ने social media पोस्ट के जरिए न सिर्फ Actress परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी बल्कि, सीरीज के लिए उत्सुकता भी जाहिर की.

Actress परिणीति चोपड़ा के पति- राजनेता राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ दिलचस्प बातें भी बताई. राजनेता राघव चड्ढा ने लिखा, “तुम पर बहुत गर्व है, परिणीति चोपड़ा. मुझे पता है, तुमने वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के लिए कितनी मेहनत की है, खासकर तब जब हमारे लिए ये समय पहले से ही बहुत खास था.”

राघव चड्ढा ने सीरीज की पूरी टीम की सराहना करते हुए बताया कि शूटिंग में उन्होंने पर्दे के पीछे की टीम का टैलेंट देखने को मिला. उन्होंने लिखा, “शिमला में शूट के दौरान कुछ वक्त बिताने के बाद, मैंने इसके पीछे की टीम की गर्मजोशी और टैलेंट को भी देखा. बहुत ही टैलेंटेड लोग हैं, और साफ दिख रहा था कि तुम्हें उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया.”

राघव चड्ढा ने पोस्ट के आखिरी में न सिर्फ पूरी टीम को बधाई बल्कि, सीरीज के रिलीज के अपनी उत्सुकता भी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “तुम्हें और ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. मुझे लग रहा है ये शो लोगों को आखिर तक सोचने पर मजबूर कर देगा. 24 सितंबर को सभी के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है.”

वहीं, Actress प्रियंका चोपड़ा ने भी छोटी बहन-Actress परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी. Actress ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के सीन का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो परिणीति चोपड़ा.”

बता दें कि यह प्रोजेक्ट परिणीति चोपड़ा के लिए इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि मां बनने के बाद वह पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी और शूटिंग के दौरान ही उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में भी एक मां की जर्नी को दिखाया गया है.

रेंसिल डी’सिल्वा के निर्देशन में बनी सीरीज में परिणीति चोपड़ा के अलावा इस सीरीज में जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी और सुमित व्यास जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. 24 सितंबर से सीरीज को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा.

–

एनएस/एएस

Share