ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की यात्रा पर जाएंगे नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन

New Delhi, 8 सितंबर . भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. उनकी यह यात्रा 9 सितंबर से शुरू होगी. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के साथ India के द्विपक्षीय समुद्री और रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है. अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई व रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे.

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की यह आधिकारिक यात्रा ऐसे समय हो रही है जब India और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा एवं सुरक्षा संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. जुलाई 2026 में हुए तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन और जून 2026 में आयोजित दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति मिली है.

यात्रा के दौरान एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे. इन बैठकों में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा होगी. खास तौर पर संचालन संबंधी सहयोग, दोनों नौसेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, सूचनाओं के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और पेशेवर सैन्य आदान-प्रदान को और मजबूत करने पर जोर रहेगा.

नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण संचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे. इस दौरान समुद्री क्षमताओं, उभरती तकनीकों और पेशेवर सैन्य शिक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी. ऑस्ट्रेलिया यात्रा के उपरान्त नौसेना प्रमुख न्यूजीलैंड जाएंगे. यह यात्रा India और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों में आई नई मजबूती की पृष्ठभूमि में हो रही है.

जुलाई 2026 में Prime Minister Narendra Modi की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था. इसके साथ ही दोनों देशों ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई थी. ऐसे में नौसेना प्रमुख की न्यूजीलैंड यात्रा को दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को जमीन पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

न्यूजीलैंड में एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे. वह न्यूजीलैंड के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे. इन बैठकों में दोनों नौसेनाओं के बीच संचालन संबंधी तालमेल, सूचनाओं का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और पेशेवर स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. नौसेना प्रमुख न्यूजीलैंड में भी प्रमुख संचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे. इस दौरान वह रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत करेंगे. पेशेवर सैन्य शिक्षा हासिल कर रहे अधिकारियों से भी उनकी मुलाकात होगी. गौरतलब है कि नौसेना प्रमुख की यह यात्रा हाल ही में संपन्न समुद्री सहयोग व्यवस्था की पृष्ठभूमि में भी महत्वपूर्ण है.

इस व्यवस्था ने India और न्यूजीलैंड के बीच व्यावहारिक समुद्री सहयोग के लिए एक विस्तृत ढांचा उपलब्ध कराया है. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड यात्रा India की बढ़ती रक्षा और समुद्री भागीदारी को दर्शाती है. यात्रा के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के साथ व्यावहारिक और निरंतर समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. दरअसल भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता के महत्वपूर्ण साझेदार हैं. ऐसे में नौसेना प्रमुख की यह यात्रा समुद्री सुरक्षा, सैन्य तालमेल, सूचना साझा करने और संयुक्त प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई मजबूती दे सकती है.

जीसीबी/वीसी

Leave a Comment