Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया: घर में घुसकर मारपीट, दो की हालत गंभीर

ऑस्ट्रेलिया: घर में घुसकर मारपीट, दो की हालत गंभीर

सिडनी, 22 सितंबर . ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक घर में जबरन घुसकर बदमाशों ने मारपीट की. Tuesday सुबह हुई इस वारदात में दो लोग घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Tuesday को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:30 बजे सिडनी के सेंटर से 28 किलोमीटर पश्चिम में लालोर पार्क में हमले की खबर मिलने पर इमरजेंसी सर्विस को सूचित किया गया.

Police के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर बताया गया कि दो आदमी एक घर में घुसे और वहां से बाहर आने से पहले 64 साल और 44 साल के दो लोगों के साथ मारपीट की.

सिंहुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों का इलाज एम्बुलेंस पैरामेडिक्स ने किया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने बताया कि दोनों के सिर में चोट आई थी.

Police ने घटनास्थल को सील कर दिया और हमले की जांच शुरू कर दी.

वहीं, दूसरी घटना में, Monday को उत्तर-पश्चिम सिडनी में एक घर में गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

न्यू साउथ वेल्स राज्य की Police ने Tuesday को बताया कि Monday शाम करीब 5 बजे उत्तर-पश्चिम सिडनी के बाहरी इलाके नॉरवेस्ट में एक घर में गोलीबारी की खबर मिलने पर अधिकारी वहां पहुंचे और पाया कि 11 साल के लड़के के चेहरे और गर्दन पर गोली लगी थी.

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही एम्बुलेंस पैरामेडिक्स ने उसका इलाज किया.

घटना के समय घर में मौजूद पांच अन्य लोगों में शामिल तीन 18 साल के युवकों को गिरफ्तार किया गया. दो को बाद में आगे की जांच तक छोड़ दिया गया, और तीसरे पर गंभीर अपराध छिपाने का आरोप लगाया गया.

सुपरिटेंडेंट नाओमी मूर ने Monday रात पत्रकारों को बताया कि लड़के को अस्पताल पहुंचाया गया.

उन्होंने कहा कि Police घटना में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है और उन्हें नहीं लगता कि गोलीबारी का संबंध संगठित अपराध से है.

–

केआर/

Share