
Mumbai , 29 अगस्त . Actress निमिषा सजयन इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं. Actress ने Saturday को अपने सह-कलाकारों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया.
Actress निमिषा सजयन ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अंशुमन पुष्कर, सुनीता राजवार, प्रिया यादव की जमकर तारीफ की. साथ ही, बताया कि सेट से शुरु हुआ यह रिश्ता अब परिवार बन गया है.
Actress ने लिखा, “और अब मेरे फेवरेट. यह वो लोग हैं, जिन्होंने ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के सफर को और भी ज्यादा खास बना दिया. अंशुमन पुष्कर ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में बेबी के पति शरद बनने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया. साथ ही, सभी को-स्टार्स का भी शुक्रिया. आप सभी के साथ काम करके और यादगार पल को मजेदार बनाने में मजा आया. आप सभी ने हर सीन को मजेदार बना दिया.”
Actress ने अपनी सह-कलाकार सुनीता राजवार की सराहना करते हुए लिखा, “सुनीता राजवार आप मेरी फेवरेट हैं. सेट पर हमारी एनर्जी की पोटली. सेट पर आपका पागलपन, जोश से भरी एनर्जी सब कुछ कमाल का था. तुम सेट पर और फिल्म में इतनी जान लेकर आईं. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे तुम्हारे साथ मुझे ये सफर शेयर करने का मौका मिला.”
Actress निमिषा सजयन ने अपनी एक और सह-कलाकार प्रिया यादव का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने Actress को गुड्डी कहते हुए लिखा, “मैंने सच में कभी नहीं सोचा था कि तुम इस फिल्म से मेरी सबसे बड़ी सौगात बनोगी. मेरी ऑनस्क्रीन ननद से मेरी रियल लाइफ की बेस्ट फ्रेंड बनने तक क्या खूबसूरत सफर रहा. तुम स्क्रीन पर जादू करती हो. मुझे बहुत पसंद आया कि तुमने इतनी सच्चाई के साथ गुड्डी के किरदार में जान डाली और इस सफर में तुम ऑफ-स्क्रीन भी मेरी फैमिली बन गईं. हंसी-मजाक, बातों, मस्ती, सपोर्ट और सारी खूबसूरत यादों के लिए शुक्रिया. शरद, मम्मीजी और गुड्डी के बिना मेरी बेबी (बबीता सिंह) अधूरी रहती. इन तीनों की हमेशा आभारी रहूंगी.”
–
एनएस/डीएससी