
अकरा, 7 अक्टूबर . भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घाना की राजधानी अकरा में अपने समकक्ष सैमुअल ओकुडजेटो अबलाकवा से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और घाना के बीच व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रमुख रणनीतियों पर चर्चा की.
‘ग्लोबल साउथ’ के साझेदारों के तौर पर अपनी ऐतिहासिक एकजुटता और विकास की साझा आकांक्षाओं पर बात करते हुए दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, विकास सहायता, फार्मास्यूटिकल्स, क्षमता निर्माण, रक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया.
विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अबलाकवा के साथ व्यापक चर्चा हुई. ‘ग्लोबल साउथ’ के साझेदारों के तौर पर India और घाना दोनों विकास संबंधी समान आकांक्षाओं और ऐतिहासिक एकजुटता को साझा करते हैं. हमने व्यापार, निवेश, विकास, फार्मास्यूटिकल्स, क्षमता निर्माण, रक्षा, टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में अपनी व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. साथ ही, हमने बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और अफ्रीकी संघ व पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (ईसीओडब्ल्यूएस) के साथ India के जुड़ाव को और गहरा करने के बारे में भी बात की.”
एस. जयशंकर Tuesday को घाना पहुंचे. इस यात्रा को लेकर India New Delhi और अकरा के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत की उम्मीद कर रहा है.
जयशंकर ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “अकरा, घाना पहुंचकर खुशी हुई. विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अबलाकवा की ओर से किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं. अपनी व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत की उम्मीद है.”
इससे पहले, Monday को घाना के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि विदेश मंत्री जयशंकर की यात्रा दोनों देशों को एकजुटता और साझा मूल्यों के अपने बंधन को फिर से मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.
मंत्रालय ने कहा, “India के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अबलाकवा के निमंत्रण पर 6 से 7 अक्टूबर तक घाना की आधिकारिक यात्रा करेंगे. घाना इस ऐतिहासिक यात्रा पर एस. जयशंकर की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है, जिससे दोनों देशों को एकजुटता और साझा मूल्यों के अपने अटूट बंधन को फिर से मजबूत करने का मौका मिलेगा.”
इसमें आगे कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान, घाना और India के बीच बातचीत होगी. इससे President जॉन ड्रामानी महामा की ‘अकरा रीसेट’ पॉलिसी के तहत फार्मास्युटिकल डेवलपमेंट में उनके रिश्ते और मजबूत होंगे. साथ ही, मशीनीकरण और वैल्यू एडिशन के क्षेत्र में कृषि सहयोग को गहरा करने, President महामा के औद्योगीकरण और रोजगार सृजन के एजेंडे का समर्थन करने और स्कॉलरशिप व आईटी पार्टनरशिप को बढ़ाने पर भी चर्चा होगी.
घाना के बाद विदेश मंत्री जयशंकर अपनी पांच दिन की आधिकारिक यात्रा के दौरान ‘कोटे डी आइवर’ और ‘इथियोपिया’ जाएंगे. इस यात्रा का मकसद इन तीन अफ्रीकी देशों के साथ India की द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करना है.
–
डीसीएच/