Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

एसआरएफटीआई के सुरक्षा अधिकारी से मारपीट की संस्थान ने की निंदा, परिसर में अनधिकृत प्रवेश और तोड़फोड़ पर जताई चिंता

एसआरएफटीआई के सुरक्षा अधिकारी से मारपीट की संस्थान ने की निंदा, परिसर में अनधिकृत प्रवेश और तोड़फोड़ पर जताई चिंता

कोलकाता, 25 नवंबर . सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई) ने 24 नवंबर की शाम संस्थान के सुरक्षा अधिकारी प्रबीर कुमार मुंशी के घेराव, धमकी, गाली-गलौज और शारीरिक हमले की कड़ी निंदा की है. संस्थान के मुताबिक, छात्रों के एक समूह ने परिसर के भीतर टकराव के दौरान सुरक्षा अधिकारी के साथ मारपीट की, जिसके बाद स्थानीय थाने से अतिरिक्त Police बल को हस्तक्षेप करना पड़ा. घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है. उन्होंने Police में अलग से शिकायत भी दर्ज कराई है.

संस्थान ने बताया कि प्रबीर कुमार मुंशी पश्चिम बंगाल Government में Police उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर कार्य कर चुके सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. जुलाई 2025 से उन्हें संस्थान परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी.

एसआरएफटीआई ने स्पष्ट किया कि जिस सुरक्षा कर्मी पर शुरुआत में एक छात्रा की रिकॉर्डिंग करने का आरोप लगाया गया था और बाद में जिन सुरक्षा अधिकारी प्रबीर कुमार मुंशी के साथ मारपीट हुई, वे दोनों अलग-अलग व्यक्ति हैं. संस्थान के अनुसार, मुंशी कथित शुरुआती घटना के समय वहां मौजूद नहीं थे. संस्थान ने दोनों व्यक्तियों और घटनाओं को एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखने की अपील की है.

संस्थान ने इस घटना को परिसर में लगातार बनी सुरक्षा चिंताओं के संदर्भ में देखने की बात कही है. एसआरएफटीआई के अनुसार, 27 सितंबर और 4 अक्टूबर की घटनाओं के बाद संस्थान प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों को परिसर के सार्वजनिक और साझा क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों, अनधिकृत प्रवेश, तोड़फोड़, दीवारों या अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों और अन्य संभावित सुरक्षा घटनाओं पर नजर रखने, उन्हें दर्ज करने और तत्काल रिपोर्ट करने के निर्देश दिए थे. संस्थान ने कहा कि परिसर की सुरक्षा और लोगों तथा संस्थागत संपत्ति की रक्षा के लिए ये निर्देश अब भी लागू हैं.

एसआरएफटीआई ने परिसर में प्रशासनिक भवन के भीतर तोड़फोड़, गेस्ट हाउस में बुनियादी ढांचे और सजावटी लाइटिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों तथा आवासीय क्षेत्र में एक निवासी के स्कूटर को क्षति पहुंचाने जैसी घटनाओं का भी उल्लेख किया. संस्थान ने 15 अक्टूबर को कुलपति के साथ हुई धमकी और हिंसा की घटना को भी गंभीर बताया.

इसके अलावा, परिसर में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश की कोशिशों का भी जिक्र किया गया. संस्थान के अनुसार, 6 अक्टूबर को एक बाहरी व्यक्ति को परिसर के पिछले हिस्से से घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था. संस्थान ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध cctv निगरानी व्यवस्था से परिसर में निगरानी मजबूत हुई है और खासकर बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश जैसी कुछ गतिविधियों में कमी लाने में मदद मिली है.

–

डीएससी

Share