
मथुरा, 10 अक्टूबर . मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रहे सियासी बवाल के बीच भाजपा ने विपक्ष पर तीखा पलटवार किया. Himachal Pradesh प्रभारी और विधायक श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष का असली मकसद मतदाता सूची नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाकर India को बांग्लादेश और Pakistan बनाना है.
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की विपक्ष को पच नहीं रही है. साथ ही राहुल गांधी को ‘पनौती’ बताते हुए यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव को भी आत्ममंथन की नसीहत दे डाली.
भाजपा Himachal Pradesh प्रभारी और विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा, “योजनाबद्ध तरीके से India को बांग्लादेश और Pakistan बनाने की कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं. यह मतदाता सूची का शुद्धिकरण है. केवल और उस पर इतना हंगामा है. मतदाता सूची में जो गड़बड़ियां थीं, उनको ठीक किया जा रहा है, गांव का आदमी समझ सकता है, लेकिन इनको समझ में नहीं आ रहा है.”
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव आयोग केवल बहाना है, देश में अराजकता पैदा करना, देश को Pakistan बनाना, देश को बांग्लादेश बनाना इनका असली मकसद है. देश की तरक्की इनको पच नहीं रही है. जिस तरह से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, जिस तरह से दुनिया में India का डंका बज रहा है, आज दुनिया India की तरफ देख रही है, आज India आयात करने वाला नहीं बल्कि निर्यात करने वाला देश बन रहा है.
भाजपा नेता ने कहा कि इतने बड़े स्टार्टअप हैं, गरीब कल्याण की योजनाएं नीचे तक लागू हो रही हैं, इनको लग रहा है कि अब इनकी दाल इस देश में गलने वाली नहीं है. इसलिए षड्यंत्र करके लोगों को परेशान कर सकते हैं लेकिन ये Government का बाल भी बांका नहीं कर सकते. Government बहुत मजबूत है. Government जनता के लिए काम कर रही है.
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हम ईवीएम पर भी जीतते हैं, हम बैलेट पर भी जीतते हैं. हम एसआईआर से पहले भी जीतते हैं और बाद में भी जीतते हैं, क्योंकि जनता हमको चुनती है, हमारी नीतियों को चुनती है. यह विपक्षी जो गठजोड़ है, यह खुराफात कर रहे हैं. ये पराजित लोगों का एक समूह है. ये बैलेट पर भी हारते हैं, ये एसआईआर से पहले और उसके बाद भी हारते हैं.
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले राज्यों के चुनाव में भी इनकी हार होने वाली है, उपचुनाव में इनकी हार हुई. राहुल गांधी को आत्मचिंतन करना चाहिए कि आखिरकार यह अपनी हार का सैकड़ा क्यों बना रहे हैं. सौ से ज्यादा हार राहुल गांधी के सिर पर है. अभी असम में हमने Lok Sabha सीट इनसे जीत ली, उपचुनाव हम जीत रहे हैं.
भाजपा विधायक ने कहा कि जनता हमको पसंद कर रही है, जनता हमारे नेतृत्व को पसंद कर रही है, जनता हमारी नीतियों को पसंद कर रही है. हम अहंकार में नहीं हैं, सब कुछ करेंगे, अहंकार यानी कि रस्सी तो जल गई पर बल नहीं गया. अभी तक इनकी अकड़ ठंडी नहीं हुई है.
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि यह तो विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पता लग जाएगा. राहुल गांधी पनौती हैं. ये लालू यादव के बेटे के कंधे पर बैठ गए, उनका सूपड़ा साफ कर दिया और अब यह मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव के कंधे पर भी चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं. अब तो अखिलेश यादव को तय करना है कि उन्हें कंधे पर चढ़ाना है, सूपड़ा अपना साफ कराना है या विपक्ष के लायक कुछ विधायक जिताने हैं.
भाजपा Himachal Pradesh प्रभारी ने दावा किया कि Government तो हमारी बननी है, उत्तर प्रदेश में जनता हमको चुनेगी, लेकिन अखिलेश यादव को अगर विपक्ष में बैठने लायक भी विधायक चाहिए हैं, तो उनको आत्मचिंतन खुद करना है कि राहुल गांधी के साथ जाना है या उनसे अलग जाना है. वैसे भी यूपी के दो लड़के पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, इनका सूपड़ा साफ जनता ने किया था.
–
केके/वीसी