एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत और जापान के बीच फाइनल आज, पंजाब सीएम मान होंगे शामिल

मोहाली, 5 नवंबर . हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मेजबान India और जापान के बीच Thursday को शाम 7 बजे से मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब के Chief Minister भगवंत मान भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए फाइनल के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.
भारतीय टीम ने Wednesday को इसी स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. टीम इंडिया 8-1 की बड़ी जीत के साथ रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में पहुंची. भारतीय टीम की तरफ से शिलानंद लाकरा और दिलप्रीत सिंह ने 2-2 गोल किए, जबकि हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगबीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल किए. दक्षिण कोरिया की तरफ से सांगजुन हन ने एकमात्र गोल किया.
जापान ने सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में 5-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है.
भारतीय पुरुष हॉकी टीम टूर्नामेंट में अब तक पूरी तरह अजेय रही है. फाइनल में जीत के साथ टीम इंडिया का लक्ष्य रिकॉर्ड छठी बार खिताब पर कब्जा जमाना है.
India और जापान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले तीसरे स्थान के लिए Thursday शाम 4:30 से मलेशिया और दक्षिण कोरिया बीच मुकाबला होगा. यह मुकाबला भी ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा. विजयी टीम को कांस्य पदक दिया जाएगा.
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी. इस टूर्नामेंट का आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) द्वारा किया जाता है. मौजूदा संस्करण टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है. India टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है. पहले संस्करण में Pakistan को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर विजेता रही टीम इंडिया कुल 5 बार चैंपियन रही है, जिसमें एक बार Pakistan के साथ संयुक्त विजेता रही है. Pakistan तीन बार विजेता रहा है, जिसमें एक बार India के साथ संयुक्त विजेता रहा है. इसके अलावा, एक बार दक्षिण कोरिया विजेता रही है.
–
पीएके


