एशियन गेम्स 2026: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

New Delhi, 21 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उनकी इस सफलता पर President द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने बधाई दी है.

President द्रौपदी मुर्मु की ओर से उनके आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई. आपकी सटीकता और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है. भविष्य में और भी सफलताएं पाने के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media पोस्ट में लिखा, “India के लिए गर्व का पल; एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल जीता है. इन तीनों चैंपियंस को मेरी ओर से हार्दिक बधाई. उनकी सटीकता, अनुशासन और समर्पण ने देश का मान बढ़ाया है. आने वाले समय में उन्हें और भी सफलताएं मिलें, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं.”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “India के लिए एक और सिल्वर! रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई.

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने social media पोस्ट में लिखा, “हमारे खिलाड़ियों का शानदार निशाना! पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को बधाई. आपकी लगन India का मान बढ़ाती रहेगी.”

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने social media पोस्ट में लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल को बधाई. बहुत बढ़िया.”

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल में ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “India ने एशियन गेम्स में अपने मेडल टैली में एक और सिल्वर जोड़ा! पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई.”

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा, “हमारे चैंपियंस ने मेडल टैली में एक और मेडल जोड़ा! एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को बहुत-बहुत बधाई.”

वहीं, Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने हिमांशु को दो सिल्वर जीतने पर जीत पर दी बधाई. उन्होंने कहा कि हिमांशु की दोहरी उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है. हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट और 10 मीटर एयर राइफल निजी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है.

एसडी/पीएम

Leave a Comment