
New Delhi, 19 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में India के पदक जीतने के अभियान को Sunday को और रफ्तार मिलेगी, जब कई भारतीय खिलाड़ी महत्वपूर्ण मुकाबलों में उतरेंगे.
भारतीय दल Thursday से ही गेम्स में हिस्सा ले रहा है और मेडल की दौड़ में शामिल है. शुरुआत में टेकबॉल ने सबका ध्यान खींचा है. क्विंसी जोआकिम डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग ने शुरुआती दौर में सुर्खियां बटोरी हैं और अब वे मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे. दोनों एथलीट मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे. उनका मुकाबला वियतनाम के जिया न्गी ट्रिन्ह और होआंग मिन्ह टैन गुयेन से होगा, जिनसे वे क्वार्टर फाइनल में हार गए थे.
इस बीच, क्विंसी के पास पदक जीतने का एक और मौका रहेगा. वह Sunday को जापान की युइना साकामोटो के खिलाफ व्यक्तिगत कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगी. Sunday को कई अन्य बड़े मुकाबले भी खेले जाएंगे. भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी और एशियन गेम्स 2023 में जीता गया अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखने की कोशिश करेगी.
सभी की निगाहें शूटिंग एरिना पर भी होंगी, जहां भारतीय महिला खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल इवेंट्स में हिस्सा लेंगी. इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद India के लिए शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी. Sunday से India का हॉकी अभियान भी शुरू होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने पहले मैच खेलेंगी. पूल ए में शामिल पुरुष टीम इंडोनेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पूल बी में शामिल महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी.
20 सितंबर के लिए India का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
वुशु
सुबह 05:30 बजे – पुरुषों का चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट)
महिलाओं का 52 किलोग्राम (1/8 फाइनल): सोगंद सिंकाइचेतन बनाम अपर्णा
पुरुषों का 75 किलोग्राम (1/8 फाइनल): सोहेल मौसावी बनाम विक्रांत बालियान
शूटिंग
सुबह 06:15 बजे – 10 मीटर एयर राइफल महिलाओं का व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
सुबह 06:15 बजे – 10 मीटर एयर राइफल महिलाओं का टीम फाइनल (मेडल इवेंट)
टेकबॉल
सुबह 06:30 बजे – महिलाओं का सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: युइना साकामोटो (जापान) बनाम क्विंसी जोआकिम डिसूजा (भारत) [मेडल इवेंट]
सुबह 07:00 बजे – मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: क्विंसी जोआकिम डिसूजा / मोहम्मद अनस इमरान बेग (भारत) बनाम होआंग मिन्ह टैन गुयेन / जिया न्घी ट्रिन्ह (वियतनाम) [मेडल इवेंट]
फील्ड हॉकी
सुबह 07:30 बजे – महिलाओं का पूल बी (मैच 3): India बनाम उज्बेकिस्तान
सुबह 11:30 बजे – पुरुषों का पूल ए (मैच 2): India बनाम इंडोनेशिया
टेबल टेनिस
सुबह 06:30 बजे – महिलाओं की टीम ग्रुप एफ (मैच 2): India बनाम इंडोनेशिया
सुबह 09:00 बजे – पुरुषों की टीम ग्रुप एफ (मैच 1): India बनाम इंडोनेशिया
दोपहर 12:30 बजे – महिलाओं की टीम ग्रुप एफ (मैच 3): सिंगापुर बनाम भारत
दोपहर 03:00 बजे – पुरुषों की टीम ग्रुप एफ (मैच 3): India बनाम ईरान
क्रिकेट (महिलाओं का सेमीफाइनल मुकाबला)
सुबह 10:30 बजे – India बनाम बांग्लादेश: दूसरा सेमीफाइनल
बैडमिंटन
सुबह 11:30 बजे – India बनाम कजाकिस्तान: महिलाओं की टीम का पहला राउंड (टाई 7).
–
एसएम/एबीएम