
New Delhi, 30 सितंबर . India को एशियन गेम्स 2026 में सातवां गोल्ड मेडल मिल गया है. चिकिथा तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम वाली भारतीय कंपाउंड महिला आर्चरी टीम ने Wednesday को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. भारतीय तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता है.
भारतीय महिला कंपाउंड टीम को उनकी उपलब्धि के लिए President द्रौपदी मुर्मु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बधाई दी है.
President द्रौपदी मुर्मु ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिला कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर चिकिथा तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम को बहुत-बहुत बधाई. आपकी जबरदस्त सटीकता, धैर्य और टीमवर्क ने देश को गर्व महसूस कराया है. यह यादगार कामयाबी आपको और भी कई मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करे.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपार्थी ने एशियन गेम्स 2026 में महिला कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय तीरंदाजी के लिए एक सुनहरी जीत हासिल की. इस शानदार प्रदर्शन के लिए चैंपियन तिकड़ी को बधाई. उनकी सटीकता, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने India के लिए एक और गर्व का पल लाया है. उन्हें लगातार सफलता और आगे भी गौरव हासिल करने की शुभकामनाएं.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “आर्चरी में India के लिए एक गोल्डन डिफेंस. चिकिथा तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम को एशियन गेम्स 2026 के कंपाउंड महिला टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई. अपने टाइटल को स्टाइल में डिफेंड करते हुए, भारतीय तिकड़ी ने चीन को 238-234 से हराया और इस दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी की. एशियन स्टेज पर भारतीय आर्चरी के लिए एक और गोल्डन चैप्टर. जय हिंद.”
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एक्स पर लिखा, “गोल्ड के लिए बुल्सआई. एशियन गेम्स 2026 में विमेंस कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपार्थी को बहुत-बहुत बधाई. तीनों ने सटीकता और स्किल की मास्टरक्लास में वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की.”
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, “India ने कंपाउंड महिला टीम तीरंदाजी में गोल्ड जीता. ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपार्थी को एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने और तीरों से सटीक निशाना लगाने के लिए बधाई.”
सातवें गोल्ड के साथ एशियन गेम्स 2026 में India के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है. इसमें 7 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज शामिल हैं.
–
पीएके