Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

एशियन कप क्वालिफायर की तैयारी में जुटी भारतीय अंडर-17 टीम, यूएई से खेलेगी 2 फ्रेंडली मैच

एशियन कप क्वालिफायर की तैयारी में जुटी भारतीय अंडर 17 टीम, यूएई से खेलेगी 2 फ्रेंडली मैच

एशियन कप क्वालिफायर की तैयारी में जुटी भारतीय अंडर-17 टीम, यूएई से खेलेगी 2 फ्रेंडली मैच

New Delhi, 28 अक्टूबर . एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर की तैयारियों के तहत, India की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 1 और 4 नवंबर को दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच खेलेगी. यह मुकाबले रास अल खैमाह में आयोजित होंगे.

दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होंगे. पहला मैच 1 नवंबर को एमिरेट्स फुटबॉल क्लब स्टेडियम में और दूसरा मैच 4 नवंबर को सऊद बिन सक्र अल कासिमी स्टेडियम में खेला जाएगा. मेहराजुद्दीन वाडू के कोचिंग में भारतीय अंडर-17 टीम, गोवा के मारगाओ में अपना तैयारी कैंप पूरा करने के बाद 30 अक्टूबर को यूएई के लिए रवाना होगी.

इससे पहले, India ने थानलिन में म्यांमार के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेले थे. पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था, जबकि 7 अक्टूबर को खेले गए दूसरे मैच में India ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की थी.

कप्तान दलालमौं गंगटे ने 40वें मिनट में गोल करके India का खाता खोला, जिसके बाद 53वें मिनट में काई थार के ‘ओन गोल’ से India की बढ़त दोगुनी हो गई. 60वें मिनट में कामगौहाओ डौंगेल ने बढ़त को और बढ़ाया, जबकि 72वें मिनट में ऋषिकेश चरण मानवती ने गोल करके जीत सुनिश्चित कर दी. इसी के साथ, मेहराजुद्दीन वाडू ने India की अंडर-17 पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में अपनी पहली जीत दर्ज की.

यूएई के खिलाफ दूसरे फ्रेंडली मैच के बाद, भारतीय टीम 5 नवंबर को सीधे कुआलालंपुर, मलेशिया जाएगी. वहां 11 से 20 नवंबर तक एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 के क्वालीफायर आयोजित होंगे.

इस बड़े टूर्नामेंट में India अपने क्वालीफाइंग अभियान की शुरुआत 11 नवंबर को सिंगापुर के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 14 नवंबर को उसका सामना गुआम से होगा. इसके बाद 17 नवंबर को India का मुकाबला फिलिस्तीन से होगा. भारतीय टीम 20 नवंबर को अपने आखिरी मैच में मेजबान मलेशिया से भिड़ेगी.

यूएई के खिलाफ आगामी दो मैच India को क्वालीफायर से पहले अपनी तैयारियों को और बेहतर बनाने का मौका देंगे. इन क्वालीफायर में India का लक्ष्य महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करना होगा.

–

आरएसजी

Share