
New Delhi, 9 अक्टूबर . स्टारलिंक के लाइसेंस को लेकर एलन मस्क और राहुल गांधी के ‘एक्स’ पोस्ट पर अब सियासत तेज हो गई है. इस पूरे मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने दोनों को आड़े हाथों लिया है.
राम माधव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “एलन मस्क को ध्यान में रखना चाहिए कि India कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है, जहां वह जैसे चाहे बयान दे सकें. India में स्पेक्ट्रम और टेलीकॉम से जुड़े सभी मामले कानून और नियमों से चलते हैं. यह मोदी Government है और यहां सब कुछ पारदर्शी तरीके से और नियमों के अनुसार होगा.”
उन्होंने Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं यह समझना चाहता हूं, क्योंकि राहुल गांधी हम पर, Prime Minister Narendra Modi और Government पर ट्रंप और मस्क के सामने सरेंडर करने का आरोप लगाते थे, हमें सरेंडर वाली Government कहते थे. अब वह खुद क्यों सरेंडर हो गए हैं? वह इतनी जल्दी में क्यों हैं कि एलन मस्क को स्पेक्ट्रम मिल जाए?”
राम माधव ने कहा कि India की कोई भी लीडिंग टेलीकॉम कंपनी हो, वह भी स्टारलिंक के साथ प्रतिस्पर्धा में है. जो भी नियम हैं, बिना किसी भेदभाव के नियम के अनुसार ही सब होगा.
उन्होंने कहा कि सबसे मजेदार बात राहुल गांधी के उतावलेपन की है. जो राहुल गांधी पहले कहते थे कि India के Prime Minister अमेरिकी President ट्रंप और बिजनेसमैन मस्क के सामने सरेंडर कर गए, वही राहुल गांधी आज खुद सरेंडर हो गए हैं. राहुल गांधी क्यों उतावले हो रहे हैं और कह रहे हैं कि एलन मस्क को स्पेक्ट्रम दिला दिया जाए.
राम माधव ने कांग्रेस संचार महासचिव जयराम रमेश का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जो जयराम रमेश पहले कहते थे कि स्टारलिंक देश की सिक्योरिटी के लिए खतरा बन सकता है, वहीं उनके नेता राहुल गांधी एलन मस्क की सिफारिश कर रहे हैं.
उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए Government के समय भ्रष्टाचारी स्पेक्ट्रम तंत्र चलाया गया था. यह ‘मोदी Government’ है, यहां सब कुछ नियम-कायदे से चलता है. कोई भी कितना भी बड़ा हो, उसे भी नियम के दायरे में रहकर ही ट्रीट किया जाएगा.
दरअसल, एलन मस्क ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और इसने India Government के हर नियम और जरूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं, तो फिर भी लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी ही India के असली बॉस हैं?”
इसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा था, “India में आपका स्वागत है, एलन.”
–
वीकेयू/एबीएम