एमटीएनएल के बोर्ड ने पवई की संपत्ति आयकर विभाग को 891.53 करोड़ रुपए में बेचने को दी मंजूरी

New Delhi, 1 अक्टूबर . Governmentी दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने Thursday को कहा कि उसके बोर्ड ने Mumbai के पवई स्थित अपनी संपत्ति को आयकर विभाग को 891.53 करोड़ रुपए में बेचने की मंजूरी दे दी है.

एमटीएनएल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह संपत्ति प्लॉट-सी, टेक्नोलॉजी स्ट्रीट, पवई में स्थित है और इसका कुल भूमि क्षेत्र 20,895.60 वर्ग मीटर है.

कंपनी ने कहा कि इस संपत्ति की बिक्री Government-से-Government (जी2जी) हस्तांतरण या सीधे बिक्री के जरिए की जाएगी.

दूरसंचार कंपनी के अनुसार, यह लेनदेन आयकर विभाग की औपचारिक स्वीकृति के अधीन है और इसे President एवं अल्टरनेटिव मैकेनिज्म (एएम) की मंजूरी के आधार पर किया जा रहा है.

प्रस्तावित बिक्री एमटीएनएल के गैर-मुख्य परिसंपत्तियों का मौद्रीकरण करने के प्रयासों का हिस्सा है. यह बिक्री ऐसे समय पर की जा रही है, जब Governmentी दूरसंचार कंपनी लगातार वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही है.

इसके अलावा, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जुलाई में कहा था कि वित्त वर्ष 2025-26 में एमटीएनएल की कुल देनदारियां करीब 40,008.52 करोड़ रुपए थीं, जबकि उसकी गैर-मुख्य परिसंपत्तियों का मूल्य करीब 50,000 करोड़ रुपए था.

Government ने कंपनी को अपनी देनदारियां पूरी करने में मदद के लिए परिसंपत्ति मौद्रीकरण को एक उपाय के रूप में चिन्हित किया है.

जुलाई में Lok Sabha में लिखित जवाब में मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, एमटीएनएल का घाटा वित्त वर्ष 2021-22 के 2,616 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 3,101 करोड़ रुपए हो गया.

उनके अनुसार, कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2021-22 के 1,696 करोड़ रुपए से घटकर वित्त वर्ष 2025-26 में 1,469 करोड़ रुपए रह गई.

इस खबर के बाद एमटीएनएल के शेयरों में तेजी देखी गई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एमटीएनएल का शेयर दोपहर 1:15 बजे 9.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.18 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में इसने 26.94 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ.

–

एबीएस

Leave a Comment